प्रिंसिपल सचिव आवास और शहरी विकास विभाग, धीरज गुप्ता ने डल झील के संरक्षण और कायाकल्प के लिए निर्माणाधीन विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने आयुक्त कश्मीर पांडुरंग के. पोल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा इस मुददे पर बातचीत की।बैठक में उपायुक्त श्रीनगर डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, एलएडब्ल्यूडीए के उपाध्यक्ष, मुख्य अभियंता आरएंडबी, कश्मीर और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों और उपराज्यपाल, उच्च न्यायालय और डल झील के विशेषज्ञों की समिति के निर्देशों पर हुई प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया। अतिरिक्त प्रिंसिपल सचिव को उपरोक्त निर्देशों पर की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी गई।प्रिंसिपल सचिव ने सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कहा। डल झील का फेस-लिफ्टिंग, सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के लिए कहा। डल के निवासियों को षिफट करना तथा डल झील में अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों के बारे में जल्द कार्यवाई करने को कहा।