Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील गुप्ता ,सांसद

20 शहीद,76 घायल, 0 हमारे सैनिक बंदी बनाये गए, आखिर किस लिए, जब चीन भारत के सीमा के अंदर घुसा ही नहीं- सुशील गुप्ता, सांसद

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सोनीपत(हरियाणा) , 20 Jun 2020

Last updated on: Jun 20, 2020, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी हरियाणा ने आज चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर किये गए हमले के विरोध में  पूरे हरियाणा में आक्रोश प्रदर्शन में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और चीन सीमा पर चल रहे विवाद को लेकर भारतीय सरकार का रवैया बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से देश कुछ सवालों का जवाब चाहता है। भारत-चीन सीमा पर हुई घटना को लेकर आज पूरा देश आक्रोशित है। ऐसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश की जनता से झूठ क्यों बोला ।कल भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर देश के प्रधानमंत्री जी ने एक सर्वदलीय बैठक किया,परंतु अभी भी कुछ सवाल हैं, जिनका देश जवाब चाहता है। काफी लंबे समय से भारत-चीन सीमा विवाद चल रहा है। यह खबर भी सुनने में आई कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता भी चली, परंतु बावजूद ऐसी घटना घटी, जिसको लेकर आज पूरा देश आक्रोशित है। देश के लोगों के मन में गुस्सा है। कई प्रकार के प्रश्न जनता के मन में उठ रहे हैं, परंतु केंद्र में बैठी भाजपा सरकार का जो रवैया रहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले केंद्र सरकार ने कहा कि हमारे 3 जवान शहीद हुए हैं, फिर बताया गया कि हमारे 20 जवान शहीद हुए हैं। केंद्र सरकार ने यह झूठ भी बोला कि हमारा कोई भी सैनिक चीन के कब्जे में नहीं है, परंतु  मीडिया के माध्यम से यह खबरें आई कि चीन ने 10 भारतीय सैनिकों को रिहा किया। अब प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं कि चीन हमारे सीमा के अंदर घुसा ही नहीं, चीन ने हमारी कोई जमीन नहीं हड़पी, तो आखिर चीन से इतने दिनों में तनाव कम करने के लिए क्या वार्ता की जा रही थी, हमारे 20 जवान शहीद हुए, 76 घायल हुए और 10 बंदी बनाये गए थे आखिर किस लिए ।सांसद ,सुशील गुप्ता ने  कहा कि ऐसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश की जनता से झूठ क्यों बोल रही है? उन्होंने कहा कि यह देश की जनता के साथ एक विश्वासघात है, जो केंद्र की सरकार कर रही है। जवानों की शहादत की सही जानकारी न देना, आंकड़े छिपाना, देश को गुमराह करना, सीमा विवाद जैसे मसले पर सही जानकारी देश की जनता को न देना, यह देश की जनता के साथ एक बहुत बड़ा विश्वासघात है। देश की जनता केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से सच जानना चाहती है? सुशील गुप्ता ने कहा कि चीन के बॉर्डर पर हमारे सैनिक बिना हथियार के  क्यों भेजे गए।

सुशील गुप्ता सांसद ने कहा कि  यह बड़ा ही संवेदनशील मुद्दा है और हम जवानों की शहादत पर किसी प्रकार की राजनीति नहीं करना चाहते। हम अपने देश के जवानों के साथ खड़े हैं, परंतु देश की जनता भारत और चीन सीमा पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला चाहती है। हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। हमारे जवानों की शहादत का भारत की सरकार चीन से बदला ले। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चीन को मुंहतोड़ जवाब दे।सांसद सुशील गुप्ता ने कहा चीन के इस तरह के घृणित रवैये के बावजूद केंद्र सरकार चीनी कंपनियों और बैंकों को भारत में काम करने का मौका क्यों दे रही है? लगातार चीन से हो रहे खरबों रुपये के आयातों को रोकने तथा उन सामग्रियों को लेकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार क्यों पहल नहीं कर रही है? एक तरफ चीन हमारे देश पर हमला करता है दूसरी तरफ भारत सरकार चीनी कंपनियों को विभिन्न क्षेत्रों में लगातार ठेके देती चली जा रही है, ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।सुशील गुप्ता सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मसले पर पूरी तरह से केंद्र सरकार और देश की सेना के साथ खड़ी है।सांसद सुशील गुप्ता ने  कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए हमारे देश के वीर सपूतों ने जो कुर्बानी दी है, वह मांग करती है कि भारत की जो जमीन चीन ने कब्जा कर ली है, भारत सरकार उसे चीन से वापस छीन कर लाए और 1 अप्रैल से पहले जो सीमा पर स्थितियां थी, वही परिस्थितियां एक बार फिर से बहाल की जाए। जो हमारा हिस्सा था, उसे आजाद कराया जाए। इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।सांसद सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आज आक्रोश प्रदर्शन कर रही हैसुशील गुप्ता ने बताया कि आज सोनीपत में चीन के राष्ट्रपति का पुतला भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूंकासांसद सुशील गुप्ता ने दिल्ली में होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को न्यौता न दिए जाने के मुद्दे पर अपना मत रखते हुए कहा कि दिल्ली की जनता द्वारा तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को दिल्ली में ही होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में न बुलाना केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की क्षीण मानसिकता को दर्शाता है और पूरा देश उनकी इस घृणित मानसिकता का विरोध करता है ।सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में भी दिल्ली सरकार की तर्ज पर सैनिकों की शहादत पर हर  शहीद के परिवार को 1 करोड़ सम्मान राशि दी जाए ।सुशील गुप्ता ने भारत सरकार से मांग की चीन के समान के आयात पर ज्यादा से ज्यादा रोक लगाई जाए और आयात शुल्क  बढ़ाया जाए ।प्रेस वार्ता वार्ता के दौरान अश्विनी देशवाल संयोजक मध्य हरियाणा पवन हिंदुस्तानी संगठन मंत्री मध्य हरियाणा, कृष्ण अग्रवाल  वरिष्ठ उपाध्यक्ष मध्य जोन , विमल किशोर प्रवक्ता मध्य हरियाणा, पवन तोमर अध्यक्ष जिला सोनीपत व आम आदमी पार्टी के अन्य क्षेत्रीय नेता भी उपस्थित थे।

 

Tags: AAP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD