Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

विश्व रक्तदान दिवस पर राज्य रेडक्रास द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान का कार्य जीवनदान देने वाला: राज्यपाल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 14 Jun 2020

Last updated on: Jun 14, 2020, 00:00 IST

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आज यहां राज्य रेडक्रास सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जो राज्य रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं, ने किया। राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डा.साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। शिविर में करीब 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस शिविर में विभिन्न गैर सरकारी संगठनों और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर के सफल आयोजन में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, शिमला के चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ का योगदान रहा।इस मौके पर, राज्यपाल ने कहा कि हर वर्ष 14 जून विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2004 में स्थापित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के लिए जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्ल लैंडस्टेनर वही साइंटिस्ट हैं जिन्होंने ब्लड ग्रुप सिस्टम से दुनिया को अवगत करवाया। ब्लड ग्रुप्स का पता लगाने के लिए कार्ल लैंडस्टेनर को 1930 में नोबल पुरस्कार से भी नवाजा गया। कार्ल लैंडस्टेनर का जन्मदिन 14 जून को हुआ था, उन्हीं के जन्मदिन के दिन रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।राज्य रेडक्राॅस को रक्तदान शिविर के आयोजन की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि रक्तदान यह कार्य जीवनदान देने वाला है, जो कई लोगों के जीवन को बचाता है। 

साथ ही, लोगों के मन में मानवता की सेवा करने की भावना को विकसित करता है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है और सरकारें व जनता इस महामारी से विजय प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 2 लाख लोग देश के अन्य हिस्सों से लाये गए। उनकी प्रदेश में पूरी व्यवस्था की गई है। केेंद्र सरकार के क्वारन्टीन के नियमों का सख्ती से पालन हो रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इन नियमों का पालन करें, जिसमें दो गज की दूरी, मास्क पहनना और हाथ धोने के साथ-साथ स्वच्छता का पालन अनिवार्य है। उन्होंने सभी कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त किया। विशेषकर उन्होंने गैर सरकारी संगठनों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।इस पर राज्यपाल और डाॅ साधना ठाकुर ने रक्तदाताओं को प्रशस्तीपत्र देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।रक्तदान शिविर में विश्वास एजुकेशन वैल्फेयर सोसायटी, सेवाहार, हिन्द सेवा संगठन, थिंक डी बिग, जय भारत, ग्लोबल सोशल नेटवर्क वेल्फेयर सोसायटी तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 44 विद्यार्थियों ने भाग लिया।राज्य रेडक्रास के सचिव पी.एस. राणा ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा रेडक्राॅस की गतिविधियों से अवगत करवाया।इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ जनक राज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Blood Camp , Red Cross

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD