Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

हर क्षेत्र का समान विकास राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : जय राम ठाकुर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 13 Jun 2020

Last updated on: Jun 13, 2020, 00:00 IST

राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित और समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं जो किसी भी कारण से अब तक उपेक्षित रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांगड़ा जिले के इंदौरा भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना महामारी के मद्देनजर लागू किए गए कफ्र्यू के दौरान इंदौरा के लोगों ने क्षेत्र में फंसे प्रवासी मजदूरों को मास्क, जरूरतमंदों को भोजन पैकेट और सूखा राशन उपलब्ध करवाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने पीएम केयर्ज फंड और एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड में उदारता से अंशदान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि प्रदेश में कोई भी बिना भोजन के न रहे और जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाए गए।जय राम ठाकुर ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के लोगों के वापिस आने के कारण राज्य में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। कोटा, मुंबई, गोवा, पुणे, बंगलुरु आदि में हजारों छात्र फंसे हुए थे। उन्होंने कहा कि एक समय में राज्य कोरोना मुक्त होने ही वाला था, लेकिन यह सरकार का कर्तव्य है कि संकट में फंसे उन लोगों को वापिस लाया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी न हो। सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर बसों को चलाने का निर्णय लिया है। 

उन्होंने कहा कि जीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि विकास की गति निर्बाध हो। विपक्ष राज्य सरकार पर निराधार और झूठे आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों के कुटिल योजनाओं का उपयुक्त जवाब देना चाहिए।जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का पिछला पांच साल का कार्यकाल उनके नेता को भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों से बचाने में बर्बाद हुआ। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को नैतिकता और ईमानदारी का उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। शहरी लोगों को 120 दिन की गारंटी रोजगार प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री आजीविका योजना शुरू की गई है। महिला सशक्तिकरण और उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री एक बीघा योजना शुरू की गई है।इंदौरा क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए 34.82 करोड़ रुपये की बहु-ग्राम जल आपूर्ति योजना कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना से क्षेत्र के लगभग 80 गांव लाभान्वित होंगे। इंदौरा में मिनी सचिवालय भी बनाया जा रहा है और पुलिस चैकी डमटाल को पुलिस स्टेशन में अपग्रेड किया गया है।विधायक रीता धीमान ने इस वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री का स्वागत किया और इंदौरा के लोगों की विकास से सम्बन्धित आकांक्षाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव त्रिलोक कपूर, मंडल भाजपा अध्यक्ष बलवान सिंह, संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष रमेश राणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD