Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

 

प्रवासी मज़दूरों का होशियारपुर पहुँचने पर उद्योग मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

कहा, पंजाब सरकार की तरफ से मज़दूरों को दी जायेगी हर प्रकार की सहायता

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Jun 2020

कोरोना महामारी के शुरुआती दिनों में अपने राज्य बिहार लौट गए मज़दूर एक बार फिर से काम की तलाश और बेहतर जि़ंदगी की उम्मीद से पंजाब वापस आने लगे हैं। प्रवासी मज़दूरों का होशियारपुर पहुँचने पर उद्योग मंत्री अरोड़ा ने स्वागत किया और उनको हर तरह की सहायता का भरोसा दिया।श्री अरोड़ा ने कहा कि प्रवासी कामगार हमारी आर्थिक स्थिरता के मज़बूत स्तम्भ हैं जिन्होंने हमेशा पंजाब की तरक्की के लिए योगदान डाला है जोकि उनका अपना राज्य है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से उनको हर तरह की सुविधा दी गई और जब मज़दूर कामगार अपने पैतृक गाँव /राज्य जाना चाहते थे, तो राज्य सरकार की तरफ से जाने का प्रबंध किया गया था और भोजन /खाने -पीने की व्यवस्था भी की गई थी। उन्होंने कहा कि अब जब कि कोरोना महामारी का ख़तरा कुछ घटा है और तालाबन्दी हटाई जा चुकी है, तो मज़दूर कामगार एक बार फिर से काम की तलाश में पंजाब वापस आने लगे हैं। उन्होंने मज़दूर कामगारों का पंजाब पहुँचने पर स्वागत करते हुये कहा कि और भी मज़दूर कामगार जो वापस आना चाहते हैं, उनका भी स्वागत किया जायेगा और यहाँ लाने का प्रबंध और काम की व्यवस्था भी की जायेगी। मंत्री ने कहा कि प्रवासी कामगारों की वापसी पर हम उनका उपयुक्त डाक्टरी चैकअप यकीनी बना रहे हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि यह पंजाब के लिए अच्छी ख़बर है कि मज़दूर कामगार लौटने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इनके कल्याण के लिए वचनबद्ध है और इनको यहाँ किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंन बताया कि राज्य सरकार की हिदायतों के अनुसार बिहार से आए इन मज़दूर कामगारों की होशियारपुर के सिवल अस्पताल में मैडीकल जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मज़दूर कामगारों को इस बात के लिए जागरूक किया गया है कि काम करते समय सोशल डिस्टैंसिंग का पालना करने और मास्क पहनना यकीनी बनाया जाये।श्री अरोड़ा ने मज़दूर कामगारों को विश्वास दिलाया कि यदि उनको किसी भी तरह की कोई परेशानी आए तो वह बेझिझक उनके ध्यान में लाये। उन्होंन कहा कि राज्य में लेबर से बिना बहुत से काम प्रभावित हुए हैं और उद्योग लेबर पर ही निर्भर है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार मज़दूर कामगारों के पुनर्वास के लिए यत्नशील और है । अन्य राज्यों से आने वाले मज़दूरों के कल्याण को भी पहल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मज़दूर कामगारों को पंजाब वापस लाने के लिए वचनबद्ध है और उनको वापस लाने के प्रबंध और यातायात की सुविधा भी सरकार की तरफ से जायेगी।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD