Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पीएयू के बीजों को अनाधिकृत तरीके से बेचने के मामले में फिरोजपुर कैंट दाना मंडी के बीज विक्रेता का लाइसेंस रद्द

किसान की शिकायत पर खेतीबाड़ी विभाग ने बीच बेचने वाली फर्म के प्रतिष्ठान पर की छापेमारी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 01 Jun 2020

Last updated on: Jun 01, 2020, 00:00 IST

पीएयू की तरफ से तैयार किए गए सरकारी बीजों को अवैध तरीके से दुकानों पर बेचने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को फिरोजपुर के खेतीबाड़ी विभाग ने कैंट दाना मंडी स्थित मैसर्ज सिंगला सीड्स कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया है, साथ ही बीज सप्लाई करने वाले जगराओं के मैसर्ज बिमल किशोर एंड ब्रदर्स सीड्स मर्चेंज के खिलाफ लुधियाना स्थित अथारिटी को कार्रवाई के लिए सिफारिश भेजी है। यह कार्रवाई सीड कंट्रोल ऑर्डर 1983, सीड्स एक्ट 1966 और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से संबंधित कानूनों के तहत की गई है।विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. गुरमेल सिंह औलख ने बताया कि ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर डॉ. मुख्तियार सिंह, एग्रीकल्चर डवलपमेंट ऑफिसर डॉ. मनिंदर सिंह और केवीके फिरोजपुर के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. गुरजंट सिंह औलख की अगुवाई ने एक किसान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कैंट दाना मंडी स्थित उक्त फर्म पर छापेमारी की और चेकिंग की। फर्म की तरफ से 125 बैग पीआर 114 किस्म के बीज बेचे गए थे और प्रत्येक बैग 24 किलोग्राम का था, जिस पर पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की टैगलाइन भी लिखी हुई थी। उन्होंने कहा कि इन बीजों को बेचने के लिए सिर्फ केवीके ही अधिकृत है और कोई भी इन्हें नहीं बेच सकता। हालांकि जांच के दौरान फर्म की दुकान से बीजों का कोई स्टॉक नहीं मिला, जिस वजह से सैंपलिंग नहीं की जा सकी।डिपार्टमेंट की तरफ से फर्म का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है और सप्लायर के खिलाफ कार्रवाई के लुधियाना स्थित अथारिटी को लिखा गया है।उन्होंने बताया कि जगराओं की फर्म ने यह बीज के पैकेट 8 मई 2020 को बिल नंबर 1476 के तहत खरीदे गए थे। उन्होंने किसानों से इस तरह के मामलों में त्वरित शिकायत दर्ज करवाने की अपील की ताकि तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा सके।

 

Tags: Agriculture

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD