Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवेल एजेंटों (ओटीए) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रह्लाद सिंह पटेल से मुलाकात की

चर्चाएं होटलों को सावधानीपूर्वक खोले जाने एवं स्वच्छता/सुरक्षा मुद्दों के इर्द-गिर्द केंद्रित रहीं

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 May 2020

Last updated on: May 29, 2020, 00:00 IST

भारत के अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवेल एजेंटों (ओटीए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रह्लाद सिंह पटेल से मुलाकात की। चर्चाएं होटलों को सावधानीपूर्वक खोले जाने एवं आवासीय इकायों के लिए स्वच्छता/सुरक्षा मुद्दों के लिए लॉकडाउन प्रोटोकॉल और यात्रा संबंधित गतिविधियों के इर्द-गिर्द केंद्रित रहीं।केंद्रीय मंत्री ने घरेलू पर्यटन से आरंभ कर यात्रा सेक्टर को फिर से शुरू करने के लिए मंत्रालय की योजना को साझा किया तथा ओटीए द्वारा प्रस्तुत इनपुट एवं विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न पर्यटन सेवाओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अतुल्य भारत डिजिटल प्लेटफार्म का लाभ उठाने के तरीकों पर पर्यटन मंत्रालय के साथ साझीदारी करने से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की। सहयोग के दूसरे क्षेत्रों में टूरिस्ट गाइडों के लिए एक ई-मार्केट स्थान का सृजन करना तथा ओटीए सेक्टर के लिए टैक्स कलेक्टेड ऐट सोर्स (टीसीएस) और टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स (टीडीएस) में सुधार शामिल था।प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से पर्यटन मंत्रालय के ओटीए 2018 दिशानिर्देशों को इसे सरल बनाने तथा उद्योग प्रेरित गुणवत्ता आश्वासन तथा शिकायत समाधान प्रणाली सक्षम स्व प्रमाणीकरण के सिद्धांत के आधार पर उदार बनाने का भी आग्रह किया।पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे और ओटीए का प्रतिनिधित्व ओयो के रितेश, मेक माई ट्रिप के दीप कालरा, यात्रा के ध्रुव सिंगरी और इजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड के रितिकांत पिट्टी ने किया।ओटीए आनलाइन कंपनियां हैं जो अपनी वेबसाइटों/पोर्टलों के जरिये उपभोक्ताओं को इंटरनेट के माध्यम से सीधे विभिन्न यात्रा संबंधित सेवाएं बुक करने में सक्षम बनाती हैं। वे अन्य द्वारा उपलब्ध/आयोजित ट्रिप, होटल, कार, फ्लाइट, वैकेशन पैकेज को रिसेल करने वाले थर्ड पार्टी एजेंट हैं।

 

Tags: Prahlad Singh Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD