उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष बी.आर. शर्मा को राजभवन में शपथ दिलाई। बी आर शर्मा आईएएस अधिकारी के रूप में कार्यरत होने के उपरांत सेवानिवृत होने के बाद अध्यक्ष कर्मचारी चयन आयोग के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, वित्तीय आयुक्त अटल डुलू, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा शालीन काबरा, सरकार के प्रधान सचिव गृह विभाग, बिपुल पाठक, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव अचल सेठी, सरकार के सचिव, कानून विभाग, न्याय और संसदीय मामलों के वरिष्ठ अधिकारी एवं बी आर शर्मा के परिवार के सदस्य भी शामिल थे।