Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सफलता की कहानी : राकेश और गुप्त राम खेतों में उगा रहे ‘सोना’

लहसुन से खूब कमाई कर रहे हैं बदाह के नौजवान

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुल्लू , 24 May 2020

Last updated on: May 24, 2020, 00:00 IST

प्राचीन भारतीय संस्कृति में खेती को सर्वोत्तम व्यवसाय कहा गया है और आज के दौर में भी इसके महत्व को नकारा नहीं जा सकता है। कृषि क्षेत्र में आज भी करोड़ों लोगों को रोजगार देने का सामथ्र्य है। यही कारण है कि केंद्र और प्रदेश सरकार कृषि एवं इससे संबंधित अन्य गतिविधियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित कर रही है और प्रगतिशील युवा किसानों को नकदी फसलों की खेती के लिए प्रेरित कर रही है। सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरियां तलाशने के बजाय अगर युवा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर नकदी फसलों की खेती करें तो वे घर में ही अच्छा रोजगार पास सकते हैं। कुल्लू शहर से सटे बदाह क्षेत्र के दो युवा किसानों राकेश कुमार और गुप्त राम ने कुछ ऐसा ही करके दिखाया है। कुछ बीघा जमीन पर ही लहसुन, गोभी, शिमला मिर्च और अन्य नकदी फसलें उगाकर ये दोनों युवा हर सीजन में लाखों की आय अर्जित कर रहे हैं। गांव बदाह के राकेश कुमार ने बताया कि वह अपनी पांच बीघा जमीन पर हर सीजन में 25 से 30 क्विंटल तक लहसुन की पैदावार कर रहे हैं। उन्हें घर में ही या स्थानीय सब्जी मंडी में लहसुन के अच्छे दाम मिल जाते हैं। इसके अलावा वह गोभी व अन्य सब्जियां भी उगाते हैं। खेतों के किनारों पर उन्होंने नाशपाती, जापानी फल और अन्य फलदार पेड़ लगाए हैं। साल भर में अलग-अलग सीजन के अनुसार नकदी फसलों से उन्हें घर में ही अच्छी आय होती है और उन्हें रोजगार के लिए बाहर जाने की जरुरत ही नहीं पड़ती है।राकेश का कहना है कि किसानों के कल्याण के लिए कृषि और बागवानी विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उन्हें काफी मदद मिल रही है और अब केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना से भी उन्हें काफी प्रोत्साहन मिला है।बदाह के साथ ही लगते गांव ब्याचक के गुप्त राम की कहानी भी कुछ-कुछ राकेश कुमार की तरह ही है। स्कूल छोड़ने के बाद रोजगार की तलाश करना गुप्त राम के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती थी। घर में पुश्तैनी जमीन भी बहुत कम थी। सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा बाजार में नकदी फसलों के अच्छे दाम मिलने की संभावनाओं को देखते हुए गुप्त राम ने तीन वर्ष पहले बदाह के पास ही लगभग पांच बीघा जमीन ठेके पर ली और उस पर लहसुन तथा अन्य नकदी फसलों की खेती आरंभ की।अपनी मेहनत के बल पर गुप्त राम आज इन खेतों में लहसुन, गोभी व अन्य नकदी फसलों के रूप में सोना उगा रहे हैं। एक सीजन में वह 20 से 25 क्विंटल तक लहसुन पैदा कर रहे हैं। अन्य बेमौसमी सब्जियों से भी उन्हें अच्छी कमाई हो रही है।इस प्रकार राकेश कुमार और गुप्त राम घर में ही खेती के माध्यम से स्वरोजगार पैदा करके न केवल अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हैं।उधर, कृषि उपनिदेशक राजपाल शर्मा का कहना है कि कुल्लू जिला में लगभग 950 हैक्टेयर भूमि में लहसुन की खेती की जाती है जिसमें 19680 मीट्रिक टन से अधिक की पैदावार होती है। उन्होंने बताया कि जिला में लहसुन की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु है और यहां की मिट्टी भी इसके अनुकूल है। किसानों को लहसुन की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे उनकी आर्थिकी को संबल मिला है।

 

Tags: Agriculture

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD