Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

रेडक्रास सोसायटी के देवदूत कोरोना संकट में मानवता को समर्पित

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 22 May 2020

Last updated on: May 22, 2020, 00:00 IST

आपदा की आहट ही रेडक्रास सोसायटी को चैकना कर देती है और यह संस्था मानव सेवा के लिए तत्पर हो जाती है। अभी हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी ने दस्तक भी नहीं दी थी कि जिला रेडक्राॅस सोसायटी मण्डी ने कमर कस ली और यह संस्था तैयार हो गयी आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए।इस कोरोना संकट में जिला रेडक्रास सोसायटी मण्डी जरूरतमंदों के लिए एक आशा की किरण बन कर सामने आई। जरूरतमंद लोग राहत के लिए संस्था की बाट निहारने लगे । कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग जरूरी था और इसके प्रयोग को सरकारी स्तर पर भी अनिवार्य घोषित कर दिया गया था। इन परिस्थितियों में आम जनता और फ्रंट लाईन वर्कर तक मास्क पहुंचाना एक चुनौती थी । आरंभ में संस्था ने अपने स्तर पर मास्क के लिए कपड़ा क्रय करके महिला मंडलों के माध्यम से 20 हजार मास्क तैयार किए तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत फ्रंट लाईन वर्करज को उपलब्ध करवाए।लेकिन देखते ही देखते मास्क की मांग बढ़ने लगी और इस मांग को कम से कम समय में अधिक से अधिक लोगों के लिए पूरा करना था । रेडक्रास सोसायटी ने इस कार्य को बखूबी से निभाया।जिला रेडक्रास सोसायटी मण्डी द्वारा लगभग दो लाख मास्क स्वास्थ्य विभाग, क्षेत्रीय चिकित्सालय, मण्डी, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा एवं शिक्षा अस्पताल, नैरचैक, समस्त उपमंडलाधिकारियों, व्यापार मंडल, नगर परिषद, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, मार्केट कमेटी, विभिन्न कार्यो में कार्यरत मजदूरों, फल व सब्जी विक्रेताओं तथा जिला में कार्यरत स्वयं सेवकों को प्रदान किए गए ।लाकडाउन के कारण पूरा देश बंद था । व्यक्तिगत सुरक्षा किट की उपलब्धता न होना एक समस्या बनकर सामने खड़ी थी । 

इस समस्या को भी चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए संस्था ने जिला प्रशासन के सहयोग से बरोटीवाला, बद्दी, उना, नंगल, चंडीगढ़ आदि विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से कच्चा माल एकत्रित करके 2691 व्यक्तिगत सुरक्षा किट तैयार किये गये। किट में सुरक्षात्मक चश्मा, जूतों के कवर, फेस कवर, ट्रिपल लेयर मास्क, मास्क 95, दस्ताने व पीपीई किट शामिल थे। विभिन्न संस्थानों के फंरट लाईन वर्कर को व्यक्तिगत सुरक्षा किट देकर सुरक्षित किया गया। रेडक्रास सोसायटी द्वारा एक लाख आठ हजार मिलीलीटर सैनीटाईजर विभिन्न संस्थाओं को उपलब्ध करवाने के अलावा 15 हजार मिलीलीटर सोडियम हाईपोक्लाराईड विभिन्न संस्थानों से जुटा कर चिकित्सा संस्थानों व सब्जी मंडियों में छिड़का गया । कोरोना संक्रमण से बचने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने बारे आवश्यक परामर्श दिए जा रहे थे । जिसके लिए भारतीय चिकित्सा पद्वति को तरजीह दी जाने लगी।परिणामस्वरूप रेडक्रास सोसायटी मण्डी द्वारा आयुर्वेद व हौम्योपैथी विभाग के सहयोग से 37500 ग्राम आयुर्वेदिक काढ़ा व होम्योपैथी दवाई जिला की सीमाओं पर कार्यरत फ्रंट लाईन वर्कर को तुरन्त उपलब्ध करवाई गयी। कोरोना संक्रमण से आम जनमानस को बचाने हेतु संस्था के स्वयंसेवक, सोशल इमरजैंसी रिस्पांस वालंटियरद्ध योद्वा बनकर घर से निकले। ये योद्वा लोगों को जागरूक करने, घर द्वार पर राशन उपलब्ध करवाने, लाकडाउन में फंसे लोगों की मदद करने में जुट गए। मानवता के प्रति समर्पित इस कार्य में 35 हजार के करीब लोगों को राशन उपलब्ध करवाया गया, जिनमें अधिकतर प्रवासी थे। संस्था ने बाहरी राज्यों के 5 परिवारों को गैस कुनैक्शन देकर भी राहत प्रदान की।अंतिम संस्कार करने में असमर्थ गरीब लोगों के साथ यह संस्था इस शोकाकुल समय में परिवार के सदस्य की तरह शामिल रही। इस संकट काल में संस्था ने 6 लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर मानवता का परिचय दिया, जिसमें हमीरपुर का एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति भी शामिल था। जिला रेडक्रास सोसायटी मण्डी के सचिव ओ.पी. भाटिया का मानना है कि अपार लग्न व सेवाभाव के चलते रेडक्राॅस सोसायटी के कर्मी अपनी बेहतरीन सेवाएं देकर इस वैश्विक महामारी से निपटने में सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के चलते कर्मियों के उत्साह तथा कर्तव्यनिष्ठा में कभी कोई कमी देखने को नहीं मिली।

 

Tags: Red Cross , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD