Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पंजाब सरकार द्वारा दूध उत्पादकों को लाभप्रद मूल्य देने और दूध के उपभोग संबंधी व्यापक योजना बनाई जाएगी

दूध उत्पादकों को लाभप्रद मूल्य दिया जाएगा-तृप्त बाजवा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2020

Last updated on: May 19, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार अक्तूबर में दूध के बढऩे वाले उत्पादन को संभालने, उपयुक्त मंडीकरण करने और दूध की क्रय राशि को स्थिर रखने के लिए एक व्यापक योजना बना रही है, जिससे दूध उत्पादकों को लाभप्रद मूल्य मिलने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को शुद्ध दूध मिले।राज्य के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा की अध्यक्षता अधीन आज यहाँ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह फ़ैसला हुआ कि स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले दोपहर के खाने और लोक वितरण प्रणाली के द्वारा बाँटें जाने वाली वस्तुओं में सूखा दूध शामिल किए जाने के मामले को सम्बन्धित विभागों के समक्ष उठाया जाए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों, माहिरों और दूध उत्पादकों का यह मानना था कि इस फ़ैसले से मिल्कफैड के पास पड़ा सूखे दूध के स्टॉक का उपभोग होने से मिल्कफैड किसानों के लिए लाभप्रद मूल्य पर दूध खरीदने की स्थिति में आ जाएगा।सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री ने मिल्कफैड, किसान आयोग और डेयरी विकास विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वह मिल्कफैड को इस संकट और अक्तूबर में दूध के बढऩे वाले उत्पादन को संभालने के समर्थ बनाने के लिए अपेक्षित आर्थिक सहायता सम्बन्धी प्रस्ताव तैयार करने को कहा, जिससे इसको अगले सप्ताह वित्त विभाग के समक्ष विचारा जा सके। उन्होंने मिल्कफैड को बस्सी पठानां में लग रहे नए प्लांट की जल्द शुरुआत करें और पुराने प्लांटों के सामथ्र्य को बढ़ाने के लिए भी कहा।

पशु पालन मंत्री ने डेयरी विकास और सहकारी विभाग के अधिकारियों को कहा कि केंद्र सरकार के सम्बन्धित मंत्रालयों से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली निधि सम्बन्धी पड़ताल करके प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा, जिससे अगले सप्ताह केंद्र सरकार के सम्बन्धित मंत्रियों को मिलकर फंड हासिल किए जा सकें।मिल्कफैड के मैनेजिंग डायरैक्टर कमलदीप सिंह ने बताया कि दूध उत्पादकों को आज के संकट से उभारने के लिए मिल्कफैड को 400 करोड़ रुपए की एकमुश्त रकम सहायता के रूप में दी जा सके।पंजाब के दूध उत्पादकों के नुमायंदे और डेयरी मालिक रणजीत सिंह ने कहा कि चाहे मिल्कफैड राज्य में उत्पादित दूध का तकरीबन आठवां हिस्सा ही खऱीदता है, परन्तु इसको आर्थिक तौर पर मज़बूत करना इसलिए ज़रूरी है, क्योंकि निजी दूध प्लांट इसके द्वारा तय की गई कीमतों को ही मानते हैं।यहाँ यह वर्णनयोग्य है कि पंजाब में इस समय पर तकरीबन तीन लाख लीटर दूध उत्पादन होता है, जिसमें से तकरीबन आधा दूध घरों में इस्तेमाल किया जाता है। बिकने वाले डेढ़ लाख लीटर दूध में से तकरीबन 30 हज़ार लीटर मिल्कफैड और 70 हज़ार लीटर दूध निजी मिल्क प्लांट $खरीदते हैं। होटल, रैस्तरां और हलवाईयों की दुकानें बंद होने के कारण 50 हज़ार लीटर दूध बगैर बिके ही बच जाता है, जो दूध उत्पादकों के लिए घाटे का कारण बन रहा है। अक्तूबर में 40 हज़ार लीटर दूध का उत्पादन और बढ़ जाने के कारण सरकार के सामने दूध को संभालने और किसानों को फायदेमंद मूल्य देने की बड़ी चुनौती बन खड़ी हुई है।इस बैठक में अन्यों के अलावा किसान आयोग के सचिव डॉ. बलविन्दर सिंह सिद्धू और डेयरी विकास विभाग के डायरैक्टर डॉ. इन्दरजीत सिंह भी शामिल थे।     

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD