Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

मोदी सरकार अपने कर्मचारियों के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है : डॉ. जितेन्द्र सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 May 2020

Last updated on: May 13, 2020, 00:00 IST

कोविड महामारी के दौरान विलक्षण और अपने किस्‍म का पहला कदम उठाते हुए केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज इंटरैक्टिव वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से तीनों विभागों- डीओपीटी, डीएआरपीजी और डीओपीपीडब्‍ल्‍यू के अनुभाग अधिकारी स्‍तर तक के समस्‍त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की।बातचीत की शुरुआत करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि मोदी सरकार अपने कर्मचारियों के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है और उसने सदैवउनकी भलाई के लिए बेहद संवेदनशीलता के साथ चिंता दर्शायी है। उन्‍होंने कहा कि कोविड संकट के दौरान, कार्यालयों में केवल 33 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथघर से कार्य करने की अत्‍यंत स्‍वस्‍थ प्रणाली का अनुसरण किया जा रहा है और यह कार्य के अनुकूल वातावरण का बहुत बड़ा प्रमाण है। डॉ. सिंह ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में  मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी अपने कर्मचारियों को जोखिम में डाले बगैर सामने आकर नेतृत्‍व कर रहे हैं। उन्‍होंने इस बात पर संतोष प्रकट किया कि विभागों की आउटपुट में वृद्धि हुई है और कार्य संस्‍कृति को कहीं नुकसान नहीं पहुंचा।डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कर्मचारियों और अधिकारियों को आश्‍वासन दिया कि लॉकडाउन समाप्‍त होते ही उनकी पदोन्‍नतियों सहित समस्‍त शिकायतों का ध्‍यान रखा जाएगा। तथापि उन्‍होंने कहा कि 400 से ज्‍यादा पदोन्‍नतियों के आदेश इस साल जनवरी में पहले ही जारी किए जा चुके हैं।डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि कार्य के इसनए सामान्‍य वातावरण में इस प्रकार की कॉन्‍फ्रेंस के आयोजन का उद्देश्‍य कर्मचारियों और उनके परिवारों का कुशलक्षेम जानना और यदि उनकी कोई शिकायत हो, तो उसका अत्‍यंत संवेदनशीलता के साथ  निवारण करना था। उन्‍होंने कहा कि कार्मिक मंत्रालय ने अन्‍य मंत्रालयों के कामकाज के लिए नियम निर्धारित किए हैं। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि अन्‍य मंत्रालय भी इसी तरह की कॉन्‍फ्रेंस आयोजित करने की प्रेरणा ग्रहण करेंगे।इस बैठक में डीएआरपीजी सचिव डॉ. छत्रपति शिवाजी, डीओपीटी सचिव डॉ. सी चंद्रमौली और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD