Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में संयम, सुरक्षा और सरकारी हिदायतों का पालन अहम व कारगर हथियार : मनीष तिवारी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रूपनगर , 03 May 2020

Last updated on: May 03, 2020, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में संयम बरतने, अपनी व दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखने और समय-समय पर सरकारी हिदायतों का पालन करने को सबसे अहम व कारगर हथियार बताया है। वह वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए क्षेत्र के नुमाइंदों के साथ हालातों पर बैठक कर रहे थे।बैठक के दौरान तिवारी ने कहा कि काेरोना को हराने व उसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें सरकारी हिदायतों का पालन करने व अपने घरों में रहने की जरूरत है। वह समझ सकते हैं कि चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन हमें संयम बरतना होगा व अपनों व दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखना होगा। सरकारी अस्पतालों में पी.पी.ई किटों की कमी संबंधी शिकायत को लेकर उन्होंने कहा कि वह इस बारे केन्द्र सरकार से मांग करेंगे। इसके अलावा, तिवारी ने देश में कोरोना टैस्टिंग की संख्या बढ़ाए जाने पर बल दिया, उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था के तहत कोरोना संक्रमितों की पहचान करने में कई साल लग जाएंगे। टैस्ट का रिजल्ट जल्दी प्राप्त करने के लिए सरकार को विदेशों से तकनीक लानी चाहिए, क्योंकि मौजूदा समय में सैंपल की रिपोर्ट आने में दो दिन लग जाते हैं और तब तक संक्रमित व्यक्ति कइयों को चपेट में ले लेता है।इसी तरह, मार्केट कमेटी गढ़शंकर के चेयरमैन मोहन सिंह द्वारा गेहूं की खरीद में केन्द्र सरकार द्वारा 9.82 रुपए प्रति क्विंटल काटे जाने पर तिवारी ने कहा कि वह मामला केन्द्र के ध्यान में लाएंगे। 

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसान पहले से कुदरती आपदाओं के बावजूद कोरोना संकट के बीच देश का अन्न भंडार भरने में कड़ी कठिनाइयों का सामना कर रहा है और ऐसे में सरकार द्वारा उसको राहत बढ़ाने के उल्ट पैसों की कटौती करना गलत है। मंडियों में बारदाने की समस्या भी एक बड़ा मुद्दा रहा, जिस मुद्दे को तिवारी ने एक बार फिर से सरकार के समक्ष उठाने का भरोसा दिया।जबकि पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवल्पमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिन-रात मेहनत कर रहे देश के कोरोना वॉरियर्स की प्रशंसा की, जिनके प्रयासों को भारतीय वायुसेना ने भी फूलों की वर्षा करके सलाम किया है। उन्होंने कहा कि इस जंग में फ्रंट लाईन पर लड़ रहे मैडिकल स्टाफ सम्मान के पात्र हैं, जो अपना घर-परिवार भूलकर पीड़ितों का ईलाज कर रहे हैं।वीडियो कांफ्रैंसिंग में अन्यों के अलावा, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवल्पमेंट बोर्ड, राजा मोहाली, मोहन सिंह चेयरमैन मार्केट कमेटी गढ़शंकर, हरवेल सिंह सैनी, ठेकेदार राजिंदर सिंह, डा. हरप्रीत कैंथ, विपन तनेजा, राजिंदर सिंह शिंदा ब्लॉक प्रधान कांग्रेस, वियज राणा, अशोक सैनी, वियज कौशल, अमरजीत जौली, राजेश कुमार, राकेश कालिया, कृष्ण गोरसी, वसीम मीर, शमशेर भंगू प्रधान नगर काउंसिल श्री चमकौर साहिब, राेहित सभ्रवाल, अमरीक सिंह सोमल पार्षद मोहाली, जसप्रीत कौर पार्षद मोहाली व अमन स्लैच भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD