Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

अकाली दल ने मुख्यमंत्री से वित्तमंत्री मनप्रीत बादल तथा स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू को हटाने के लिए कहा

कहा कि यह जानने के लिए कि मनप्रीत बादल अयोग्य है, मुख्यमंत्री को साढ़े तीन साल लगे तथा उन्होने वित्तीय नीतियां बनाने की जिम्मेदारी मनमोहन सिंह तथा मोंटेक आहलूवालिया को दे दी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोहाली , 29 Apr 2020

Last updated on: Apr 29, 2020, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा है कि वह वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल तथा स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू समेत सभी अयोग्य मंत्रियों को मंत्रीमंडल से बाहर कर दें। पार्टी ने कहा कि यदि ऐसा न किया गया तो राज्य में वित्तीय तथा स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बद से बदतर हो जाएगी।यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए श्री एनके शर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री ने साढ़े तीन साल के बाद यह महसूस कर लिया है कि उसका वित्तमंत्री सबसे अयोग्य है। उन्होने कहा कि नही तो राज्य के लिए वित्तीय नीतियां बनाने तथा राज्य की आर्थिकता को लाईन पर लाने वाले तरीके ढ़ूंढने के लिए मुख्यमंत्री को विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाने की कोई आवश्यकता नही थी। उन्होने कहा कि यह सब वित्तमंत्री की जिम्मेदारी होती है, पर ऐसा लगता है कि कैप्टन अमंरदिर सिंह ने महसूस कर लिया है कि मनप्रीत बादल इस काम के योग्य नही है। इसीलिए मुख्यमंत्री ने यह जिम्मेदारी अब पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह तथा मोंटेक सिंह आहलूवालिया को दे दी है। किसी भी वितमंत्री  की योग्यता पर इससे बड़ा प्रश्न चिन्ह नही लग सकता। मनप्रीत बादल को अपना पद छोड़ देना चाहिए तथा किसी योग्य व्यक्ति को राज्य की आर्थिकता को बुरे हालातों से बाहर निकालने की अनुमति दी जानी चाहिए।पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू को भी तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि बलबीर सिद्धू के नेतृत्व में कोविड से निपटने में पंजाब का देश भर में सबसे खराब रिकॉर्ड है। उन्होने कहा कि राज्य में कोविड से हुई मृत्यु दर सबसे ज्यादा यानि 6 फीसदी है जबकि इसके पड़ोसी राज्य हरियाणा में यह दर सिर्फ एक फीसदी है। उन्होने कहा कि ऐसा लगता है कि स्वास्थ्य मंत्री कोविड की रोकथाम की बजाय राज्य में अपना शराब का कारोबार पुनः प्रारंभ करने में रूचि रखता है। उन्होने कहा कि मोहाली राज्य में अवैध शराब की बिक्री का गढ़ बन चुका है। ऐसा लगता है कि बलबीर सिद्धू कोविड संकट से निपटने की बजाय शराब की होम डिलीवरी में ज्यादा दिलचस्पी रखता है।श्री शर्मा ने कहा कि बलबीर सिद्धू को शर्म आनी चाहिए कि यह बात अच्छी तरह जानते हुए कि श्री हजूर साहिब से श्रद्धालुओं तथा राजस्थान में कोटा के छात्रों को लाने के लिए शीघ्र प्रयास किए जा रहे थे, स्वास्थ्य मंत्री ने 15 दिनों तक कुछ नही किया। उन्होने कहा कि श्रद्धालुओं तथा छात्रों को क्वारंटाइन के आदेश 27 अप्रैल को जारी किए गए जबकि वह दो दिन पहले राज्य में पहुंच चुके थे तथा उन्हे घर भेज दिया गया था। उन्होने कहा कि यही वह व्यक्ति हैं, जो कोविड पॉजीटिव के तौर पर सामने आ रहे हैं। इस बड़ी लापरवाही के लिए बलबीर सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए तथा उसे बर्खास्त कर देना चाहिए।

 

Tags: NK SHARMA , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD