Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

राजस्थान से 1067 विद्यार्थियों को पंजाब लाने पी.आर.टी.सी. की 24 बसें जैसलमेर रवाना : के.के.शर्मा

कोटा से भी 215 विद्यार्थियों को वापस लाने जाएंगी बसें : चेयरमैन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 26 Apr 2020

Last updated on: Apr 26, 2020, 00:00 IST

पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन के.के. शर्मा ने बताया है कि कोरोना संकट के चलते देशव्यापी लाकडाऊन करके राजस्थान के जैसलमेर में फंसे पंजाब के 1067 विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के निर्देशों पर पी.आर.टी.सी. ने अपनी, 24 साधारण बसें जैसलमेर भेजी हैं। श्री शर्मा ने बताया कि पी.आर.टी.सी. के बठिंडा और फरीदकोट डिपुओं की 24 साधारण बसों को आज शाम 4 बजे बठिंडा से जैसलमेर के लिए रवाना किया गया है।श्री शर्मा ने बताया कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से पी.आर.टी.सी. को पंजाब के हितों और पंजाब निवासियों की सेवा के लिए जो भी आदेश दिया जाएगा, उस पर संस्थान की तरफ से पूरी तनदेही के साथ पहरा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैसलमेर जा रही बसें नाचना, मोहनगढ़, रामगढ़ और फतेहगढ़ जाएंगी, जहाँ से विद्यार्थियों को वापस लाया जाएगा।चेयरमैन श्री शर्मा ने बताया कि इसी तरह राजस्थान के ही कोटा में भी पंजाब के 215 विद्यार्थी फंसे हुए हैं, उन्हें भी पंजाब वापस लाने, जिला स्तर पर बसें 27 अप्रैल को राजस्थान के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस लिए पंजाब सरकार ने आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करके पूरे प्रबंध मुकम्मल कर लिए हैं।श्री के.के. शर्मा ने बताया कि इन बसों में तैनात स्टाफ और सवारियों की सेहत का ध्यान रखते हुए जहाँ बसें को सैनेटाईज किया जाता है, वहीं स्टाफ को सैनेटाईजर, दस्ताने, मास्क और जरूरी दवाएँ भी उपलब्ध करवाई जातीं हैं। इसके अलावा  सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते भी जरूरी निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि पी.आर.टी.सी. की सारी टीम पंजाब के हितों के लिए हर कदम पर पंजाब निवासियों की सेवा करने के लिए तैयार है।

 

Tags: Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD