Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

1000 वालंटियर नौजवान कमिश्नरेट पुलिस को कर्फ़्यू को सख्ती से लागू करने में करेंगे सहायता

लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए नौजवान ड्यूटी पूरी लगन से निभायें- डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 19 Apr 2020

Last updated on: Apr 19, 2020, 00:00 IST

पुलिस कर्मचारियों के इलावा जिले में कर्फ़्यू को और सख्ती  से लागू करने के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस कर्मचारियों की सहायता के लिए 1000 वालंटियर नौजवानों को लगाया जायेगा।इस सम्बंधितजानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने  पुलिस लाईन में इन वालंटियर नौजवानों से बातचीत करते हुए कहा कि यह नौजवान जहाँ पुलिस कर्मचारियों को कर्फ़्यू को सख्ती  से  लागू करने में सहायता करेंगे वहीं लोगों को सुविधा भी प्रदान करेंगे। उन्होने बताया कि इन नौजवानों को पुलिस कर्मचारियों और आम जनता से अलग दिखाने के लिए विशेष टी शरटें मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होने बताया कि इन नौजवानों को शहर में पहले से ही ड्यूटी पर तैनात 1600 पुलिस कर्मचारियों के साथ तैनात किया जायेगा।डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन नौजवानों को पुलिस की कार्य प्रणाली से संबन्धित पुलिस लाईन में विशेष प्रशिक्षण देने के उपरांत पुलिस कर्मचारियों को राहत प्रदान करने के लिए लगाया जायेगा जोकि 24*7 घंटे कर्फ़्यू को लागू करने में ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्होने बताया कि इन वालंटियर नौजवानों की अच्छी तरह से स्वास्थ्य जांच और पुलिस स्टेशन स्तर पर तस्दीक करने के उपरांत बहुत सावधानी से चयन किया गया है।  उन्होने कहा जिला सिविल और पुलिस प्रशासन ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कर्फ़्यू को प्रभावशाली ढंग से लागू करने में कोई कमी  नहीं छोडी जा रही।इस दौरान डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने नौजवानों को कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि इस मुश्किल घडी में उनको मातृ भूमि की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होने नौजवानों को कहा कि इस मुश्किल घडी में लोगों को हर तरह की सुविधा पहुँचाने के लिए ड्यूटी को पूरी लगन और ध्यान से निभायें।  उन्होने कहा कि यह समय की जरूरत है कि जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोका जाये।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर पुलिस बलकार सिंह, सहायक कमिश्नर पुलिस हरसिमरत सिंह और अन्य  भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD