Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने खुद मौके पर जाकर दिलाया विवाहिता को न्याय

पुलिस को केस की जांच करने के लिए दिया 5 दिनों का समय

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 18 Apr 2020

Last updated on: Apr 18, 2020, 00:00 IST

सीमावर्ती क्षेत्र अजनाला के गाँव बोलिया से आए एक फोन पर महिला द्वारा की गई शिकायत पर पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी पुलिस आधिकारियों के साथ मौके पर पहुँचीं और पीडि़त महिला को इन्साफ दिलाते हुए ससुराल पक्ष द्वारा छीने गए उसके बच्चे माँ के हवाले करवाए। श्रीमती गुलाटी ने बताया कि फोन करने वाली महिला ने मुझे बताया कि मेरे डेढ़ महीने और डेढ़ वर्ष के दो बच्चे ससुराल पक्ष ने मुझसे छीन लिए हैं और मुझे पीटकर घर से निकाल दिया है।शिकायत सुनने के बाद चेयरपर्सन ने आई. जी. बॉर्डर रेंज श्री एस पी एस परमार और जिला पुलिस प्रमुख सी विक्रम दुग्गल के साथ फोन पर बातचीत की। उन्होंने डी एस पी रैंक के एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई और आज प्रात:काल महिला आयोग की चेयरपर्सन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचीं। वहां जाकर उन्होंने पीडि़त और उसके ससुराल पक्ष और पड़ोसियों से बयान सुने, जिसमें ससुराल पक्ष ने इसको देवरानी और जेठानी का झगड़ा बताया, परन्तु पड़ोसियों ने महिला को पीटने के दोषों को सच बताया। श्रीमती गुलाटी ने पुलिस की उपस्थिति में दोनों बच्चे पीडि़त महिला के हवाले करके पुलिस को उक्त केस की जांच के लिए 5 दिन का समय देते हुए हिदायत की कि जो भी दोषी पाया जाता है, उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाये।

 

Tags: Manisha Gulati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD