Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

लखनऊ लोकसभा सीट पर राजनाथ, टंडन में ठनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

लखनऊ , 10 Mar 2014

Last updated on: Mar 10, 2014, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के लचीले रुख की वजह से पार्टी में वाराणसी लोकसभा सीट को लेकर चल रही खींचतान से अभी नरम पड़ी ही थी कि लखनऊ सीट को लेकर एक बार फिर पार्टी के अंदर तकरार शुरू हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, लखनऊ से वर्तमान सांसद लालजी टंडन ने यह साफ कर दिया है कि वह सिर्फ पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए ही यह सीट छोड़ सकते हैं और मोदी के यहां से नहीं लड़ने की स्थिति में उनकी दावेदारी पक्की है।उधर, उप्र में इस बात को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि मोदी कहां से चुनाव लड़ेंगे। वाराणसी के अलावा प्रयागनगरी इलाहाबाद से भी मोदी के चुनाव लड़ने की मांग हो रही है और इसे लेकर बकायदा जल सत्याग्रह भी किया गया।उप्र में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी हालांकि इस मसले पर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वाराणसी से मोदी की उम्मीदवारी को लेकर अभी मामला शांत भी नहीं हुआ कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ और लखनऊ से सांसद टंडन के बीच ठन गई है। टंडन लखनऊ सीट मोदी के अलावा किसी के लिए छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

पार्टी के पदाधिकारियों की मानें तो टंडन ने केंद्रीय नेतृत्व को साफ तौर पर यह बता दिया है कि यदि लखनऊ से मोदी चुनाव नहीं लड़ते हैं तो वह खुद इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। टंडन के इस अड़ियल रवैये के बाद अब राजनाथ के सामने मुसीबत पैदा हो गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि टंडन ने इस बार राजनाथ से लड़ने का पूरा मन बना लिया है, इसलिए पिछले कई दिनों से वह राजधानी में अपनी बिसात बिछाने में लगे हुए हैं और समाचार पत्रों के माध्यम से भी अपनी इच्छा का इजहार कर रहे हैं।इस बीच, सूत्रों का कहना है कि लखनऊ लोकसभा सीट को लेकर यदि टंडन और राजनाथ के बीच पेंच फंसता है तो यह सीट किसी तीसरे के खाते में जा सकती है। ऐसे में बाजी राज्यसभा सांसद कुसुम राय या लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा के हाथ भी लग सकती है।उल्लेखनीय है कि राय और शर्मा की नजर भी पहले से ही इस सीट पर है और इसे लेकर वह पिछले कई महीने से तैयारी कर रहे हैं।लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवारी के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि यह पार्टी को तय करना है कि लखनऊ से कौन लड़ेगा। जाहिर सी बात है कि पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में जो भी नाम तय किया जाएगा, वही चुनाव लड़ेगा।

 

Tags: rajnath singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD