Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पर्यावरण को चुनावी मुद्दा बनाने की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 09 Mar 2014

Last updated on: Mar 09, 2014, 00:00 IST

पंजाब के किसी दूषित और गंदे नाले में अपने सहयोगियों के साथ घुटनों तक धंसे किसी को सफाई अभियान में जुटे हुए आपने देखा हो, तो वे पर्यावरण विज्ञानी बाबा बलबीर सिंह सीचवाल हैं। पर्यावरण के लिए उनके काम और प्रयास को पंजाब ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। कुछ साल पहले पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने यूरोपीय संघ में अपने वक्तव्य में पर्यावरण को लेकर सीचवाल के अथक प्रयासों का जिक्र किया था। सीचवाल वैसे तो पर्यावरणविद् हैं और राजनीति से उनका नाता नामभर का है, लेकिन इस बार लोकसभा चुनावों में उन्होंने आवाज उठाई है और चुनावी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक पार्टियों से पर्यावरण के मुद्दे पर गौर करने और बातचीत करने का आग्रह किया है।

उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से आग्रह किया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पर्यावरण को मुख्य मुद्दा बनाएं।इतना ही नहीं, सीचवाल चाहते हैं कि राजनीतिक पार्टियां अपने चुनावी घोषणापत्रों में पर्यावरण के मुद्दे को शामिल करें और चुनाव प्रचार के दौरान पार्टियों के उम्मीदवार भी पर्यावरण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पर्यावरण के मुद्दे को प्रमुख प्राथमिकता दें। सीचवाल ने आईएएनएस से कहा, "भारत के गांवों और शहरों का अनियोजित विकास अवैध नालों, गंदी घरेलू नालियों और कारखानों के जहरीले अवशिष्ट पदार्थो के नदियों में बहाए जाने के लिए जिम्मेदार है। इससे एक तरफ जहां प्राकृतिक जल के स्रोत तेजी से खत्म हो रहे हैं, वहीं दूसरी और दुर्लभ जलीय जंतु और यहां तक कि इंसान भी खतरे में पड़ गए हैं।"सीचवाल अपने 'एक ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट' के स्वयंसेवी सहयोगियों के साथ गंदे नालों की सफाई, जलाशयों से जलकुंभी और गाद की सफाई, छोटी नदियों के तटों की सफाई और सड़क निर्माण और विकास में जुटे हैं।'टाइम्स' पत्रिका ने 2008 में सीचवाल को 'हीरोज ऑफ द एनवायरमेंट' की 30 लोगों की सूची में शामिल किया था।

 

Tags: seechewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD