Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राज्य के मैडीकल माहिरों ने कोविड रिस्पांस रणनीति को और मज़बूत करने के लिए एम्ज़ के माहिरों के साथ किया विचार-विमर्श

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Apr 2020

Last updated on: Apr 07, 2020, 00:00 IST

बढ़ रहे कोविड-19 के ख़तरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य की समूची रणनीति को और मज़बूत करने के उद्देश्य से राज्य भर से मैडीकल माहिरों ने इलाज विधि, सहायक प्रबंधन और मामलों की जांच समेत विभिन्न मुद्दों पर एम्ज़ माहिरों के साथ विचार-विमर्श किया।अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को जि़ला अस्पतालों के 92 मैडीकल प्रमुख, आईसोलेशन सुविधाएं और सरकारी मैडीकल कॉलेजों के सदस्यों ने पीजीआई के पूर्व डायरैक्टर डॉ. के.के. तलवार के अलावा एम्ज़ नई दिल्ली, डीएमसी अस्पताल और सरकारी मैडीकल कॉलेजों के कोविड-19 प्रबंधन से सम्बन्धित डॉक्टरों समेत माहिरों की हाजिऱी में यहाँ एक वेबिनार में हिस्सा लिया।महामारी फैलने के मद्देनजऱ अपनी किस्म की इस पहली मीटिंग का मुख्य उद्देश्य मरीज़ों के लिए बेहतर संभव डॉक्टरी देखभाल, इलाज और विधियों को यकीनी बनाना है।माहिरों के अनुसार जल्दी की गई तालाबन्दी और कफ्र्यू की पाबंदियों की सख्ती से पालना ने पंजाब को वायरस के फैलने को रोकने में मदद की है। माहिरों के पैनल ने आगे कहा कि अभी चौकसी और निगरानी को घटाने का समय नहीं आया है। कोविड -19 के संदिग्ध और पुष्ट मामलों के सही प्रबंधन हेतु अंतिम पड़ाव में मामलों के अचानक बढऩे की घटनाओं को रोकने के लिए अधिक से अधिक टेस्ट करने का सुझाव भी दिया गया।माहिर समूह जो इस विचार-विमर्श पर आधारित अपनी सिफारशें मुख्यमंत्री के समक्ष पेश करेगा, ने पंजाब में मरीज़ों के ठीक होने की दर पर तसल्ली अभिव्यक्त की जोकि राष्ट्रीय औसत की अपेक्षा दोगुनी है।यह भी बताने योग्य है कि पंजाब में दाखि़ल 90 मरीज़ों में से 14 मरीज़ ठीक हुए हैं जिनकी तादात 15 फीसद से अधिक बनती है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 4421 मामलों में से 92 ठीक हुए हैं जो कि 9 फीसद से कम बनता है।माहिरों ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में पहुँचे कोविड -19 के संदिग्ध और पुष्ट मामलों के प्रबंधन सम्बन्धी विचार-विमर्श का विश्लेषण किया।इस दौरान डॉ. अम्बुज, डॉ. मोहन, एम्ज़ के डॉ. आनंद समेत डॉ. बिशव मोहन, डी.एम.सी. अस्पताल के डॉ. सन्दीप पुरी और डॉ. सरजू के अलावा, जी.एम.सी. अमृतसर से डॉ. सतपाल अलूना, और डॉ. रमिन्दर सिबिया ने माहिर पैनल को पूरा किया।  

 

Tags: Vinny Mahajan , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD