Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

व्यापारिक घराने और बोर्ड खिलाडिय़ों को अपनाने के लिए सामने आएं : राणा गुरमीत सिंह सोढी

महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा के जन्म दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समागम में शिरकत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 05 May 2019

पंजाब सरकार में खेल एवं युवामामलों संबंधी विभागों के कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने व्यापारिक घरानों और अलग -अलग बोर्डों को न्योता दिया है कि वह सूबे में खेल के विकास के लिए खिलाड़ी और टीमों को अपनाने के लिए समाने आएं जिससे खिलाड़ी की हर तरह की ज़रूरतों को पंजाब सरकार व्यापारिक घरानों के सहयोग से और बेहतर तरीके से पूरा कर सके। आज स्थानीय गुरू नानक देव भवन में पंजाब सरकार की तरफ से महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा के 295वें जन्म दिवस संबंधी रखे राज्य स्तरीय समागम के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए राणा सोढी ने कहा कि पंजाब में खेल और खिलाड़ी की उन्नती के लिए बाकायदा खाका तैयार किया जा रहा है जिससे पंजाब की खेल में बादशाहत कायम की जा सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में व्यापारिक घराने और बोर्ड बड़ा सहयोग दे सकते हैं, जिसके लिए उनको सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को हकीकत में बदलने के लिए प्रयास कर रही है। इस संबंधी बोर्डों के मुखिया और व्यापारिक घरानों के साथ मीटिंगें की जाएंगी।पत्रकारों की तरफ से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पंजाब खेल विभाग और खिलाड़ी का पहला निशाना अब राष्ट्रीय खेल हैं, जिनमें पंजाब के प्रदर्शन में सुधार करना है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक स्तर पर पंजाबी खिलाड़ी का बढिय़ा प्रदर्शन यकीनी बनाने के लिए उपयुक्त तैयारी करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाडिय़ों की खेल और खाद्य ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से विशेष फंड कायम किया जायेगा। खिलाड़ी को उसकी योग्यता और प्रदर्शन मुताबिक नौकरी मुहैया करवाई जायेगी। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही लुधियाना के स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ की मुरम्मत करवाई जायेगी और इंडोर स्टेडियम को मुकम्मल करने के लिए रहती बुनियादी कमियों को पूरा किया जायेगा। 

समागम को संबोधन करते हुए राणा सोढी ने कहा कि सिख इतिहास में महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा और अन्य सिख सरदारों की बहादुरियों की मिसालें सुनहरी अक्षरों में दर्ज हैं। सिख पंथ की स्थापना श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी ने की परन्तु सिख पंथ को मज़बूती विभिन्न मिसलों और अन्य सिख नेताओं ने दी। उन्होंने कहा कि जस्सा सिंह रामगढिय़ा की तरफ से सिख भाईचारे की मज़बूती में महान योगदान दिया गया। उनका जीवन हमारे लिए एक रौशनी की मिनार है। हम सबको उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने रामगढिय़ा समुदाय की माँग पर समुदाय के कल्याण के लिए 15 लाख रुपए का अनुदान जारी करने का ऐलान किया।विशेष मेहमान के तौर पर पहुँचे मैंबर लोकसभा श्री रवनीत सिंह बिट्टू ने संबोधन करते हुए कहा कि सिखों और पंजाबियों की बहादुरी की मिसालें विश्व में और कहीं नहीं मिलती। पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी इतिहास और पंजाबियों की बहादुरी की मिसालों को संभालने के लिए वचनबद्ध है। स. बिट्टू ने लुधियाना के गुरू नानक स्टेडियम की एस्ट्रोटर्फ को नया करने सहित अन्य माँगें भी राणा सोढी के समक्ष रखीं। समागम को उपरोक्त के अलावा विधायक स. कुलदीप सिंह वैद्य, जिला कांग्रेस प्रधान स. गुरदेव सिंह लापरां, सीनियर कांग्रेसी नेता स. कमलजीत सिंह कड़वल और अन्यों ने भी संबोधन किया। इस मौके पर रामगढिय़ा भाईचारे की मशहूर सख़्िशयतों दर्शन सिंह लोटे, रणधीर सिंह दहेले, रणजीत सिंह मठाड़ू और सुरिन्दर सिंह नामधारी (मैपको) का विशेष सम्मान भी किया गया। इससे पहले राणा गुरमीत सिंह सोढी को कैबिनेट मंत्री बनने के उपरांत जिला लुधियाना में पहली बार पहुँचने पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ पेश किया गया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर श्री सुखचैन सिंह गिल और अन्य उपस्थित थे।समागम के दौरान विधायक श्री संजय तलवाड़, पूर्व मंत्री स. मलकियत सिंह दाखा, मेयर बलकार सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर श्री शाम सुंदर मल्होत्रा, डिप्टी मेयर श्रीमती सरबजीत कौर, डिप्टी कमिश्नर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर स. सुखचैन सिंह गिल, सीनियर कांग्रेसी नेता स. अमरजीत सिंह टिक्का, जिला प्रधान श्री गुरप्रीत सिंह गोगी, स. मेजर सिंह भैनी, श्री पवन दीवान, कृष्ण कुमार बावा, श्रीमती सतविन्दर कौर बिट्टी, स. बलवंत सिंह शेरगिल्ल, स. कुलवंत सिंह सिद्धू, स. आनंद सरूप सिंह मोही, श्री नरेश धींगान, स. हरजिन्दर सिंह ढींडसा सहायक मैंबर लोकसभा, स. सुखविन्दर सिंह राजा बिंद्रा, काऊंसलर स. हरकरन सिंह वैद्य, स. तेजिन्दर सिंह लाडी सरपंच जस्सड़, स. तरलोचन सिंह ललतों, महिला नेता श्रीमती शशि सूद, स. रेशम सिंह सग्गू तथा अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Ravneet Singh Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD