Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

मंत्री समूह द्वारा पंजाब में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सख्त एहतियातन हिदायतें जारी

प्राईवेट अस्पतालों में 250 वैंटिलेटर और अमृतसर और पटियाला के सरकारी मैडीकल कॉलेजों में 20-20 वैंटिलेटर तैयार

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Mar 2020

Last updated on: Mar 13, 2020, 00:00 IST

राज्य में कोविड-19 के बढ़ रहे खतरे से निपटने के लिए आज स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा की अध्यक्षता अधीन सात मंत्रियों के समूह (जीओएम) की मीटिंग हुई। राज्य में वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों को एहतियातन उपायों और सावधानियों संबंधी जागरूक करने के लिए मंत्री समूह ने व्यापक मुहिम चलाने का फ़ैसला किया है। डिप्टी कमिश्नरों को जलसा एकत्रित होने की मंजूरी न देने सम्बन्धी हिदायत की गई है और धार्मिक नेताओं और डेरा प्रमुखों को भी अपने धार्मिक समागमों को भी मुलतवी करने की अपील की गई है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपनी अध्यक्षता अधीन इस उच्च स्तरीय समूह का गठन किया है, जिसमें श्री ओम प्रकाश सोनी, श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना, श्री बलबीर सिंह सिद्धू, श्री विजय इंदर सिंगला और श्री भारत भूषण आशु शामिल हैं। मंत्रियों का समूह रोज़ाना के आधार पर स्थिति का जायज़ा लेगा और ज़रूरी दवाओं की उपलब्धता, मैडीकल और पैरा-मैडीकल स्टाफ की उपलब्धता और राज्य भर में आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने को यकीनी बनाएगा जिससे कोविड-19 के संदिग्ध मरीज़ों को अलग रखा जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य के प्रशासनिक अमले ने इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तुरंत कार्यवाही की और इस समय राज्य भर में कोविड-19 के मरीज़ों को अलग रखने के लिए 2200 बैड्ड तैयार हैं। 

इसके अलावा प्राईवेट अस्पतालों में 250 वैंटिलेटर हैं, जबकि अमृतसर और पटियाला के सरकारी मैडीकल कॉलेजों में 20-20 वैंटिलेटर तैयार हैं।स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि लोगों को स्वयं को कोविड-19 से बचाने के लिए हाथ मिलाने, भीड़ वाले स्थानों पर जाने, धार्मिक जलसे में जाने से गुरेज़ करने सम्बन्धी जागरूक करने के लिए सभी सरकारी विभागों, इंडियन मैडीकल ऐसोसीएशन (आई.एम.ए.), सामाजिक और धार्मिक संस्था और एन.जी.ओज़ के साथ साझे तौर पर जागरूकता मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर, डीडीपीओज़/ बीडीपीओज़ और पंचायत सचिव ग्रामीण क्षेत्र के लोग को जागरूक करने के लिए निजी तौर पर संपर्क करेंगे। इसी तरह डीईओज़ यह यकीनी बनाऐंगे कि सुबह की सभा में इक्कठा हुए स्कूली विद्यार्थी एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने कहा कि मंत्री समूह इस सम्बन्धी जारी दिशा-निर्देशों की पालना और प्रगति का जायज़ा लेने के लिए कार्यवाही रिपोर्ट की समीक्षा करेगा।मीटिंग में मुख्य सचिव श्री करन अवतार सिंह, स्थानीय निकाय के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजय कुमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, प्रमुख सचिव श्रम श्री वी.के. जंजूआ, प्रमुख सचिव मैडीकल शिक्षा एवं अनुसंधान श्री डी.के. तिवारी, सचिव स्वास्थ्य श्री कुमार राहुल, एम.डी. पी.एच.एस.सी. श्री मनवेश सिंह सिद्धू, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के डायरैक्टर श्रीमती अनिंदिता मित्रा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के डायरैक्टर डॉ. अवनीत कौर मौजूद थे।

 

Tags: Brahm Mohindra , Balbir Singh Sidhu , Bharat Bhushan Ashu , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD