Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

’मैं जीना सिखाता हूँ अब पंजाबी में उपलब्ध

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 12 Mar 2020

Last updated on: Mar 12, 2020, 00:00 IST

वरिष्ठ साहित्यकार तथा प्रदेश के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, धर्मशाला में बतौर उप निदेशक तैनात अजय पाराशर की एड्स पीड़ितों की व्यथा को दर्शाता हिन्दी कहानी संग्रह “मैं जीना सिखाता हूँ “ अब पाठकों के लिए पंजाबी में उपलब्ध है। जालन्धर के प्रकाशक पॉंच आब द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का अनुवाद प्रसिद्ध पंजाबी एवं हिन्दी साहित्यकार डॉ0 धर्मपाल साहिल ने किया है।ग़ौरतलब है कि अजय पाराशर की मूल पुस्तक में एड्स पीड़ितों की मनोव्यथा को प्रदर्शित करती 16 कहानियॉं शामिल हैं। इनमें स्त्री विमर्श पर आधारित एक कहानी “नाराज़गी“ पर विख्यात साहित्यकार एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक राजेन्द्र राजन डॉक्यूमेंट्री बना चुके हैं।अजय पाराशर ने बताया कि वह आजकल ड्रग्स प्रभावितों और पौंग बॉंध विस्थापितों की व्यथाओं पर आधारित कहानियों के अलावा व्यंग्य संग्रह “तेरी डफली मेरा राग“ पर काम कर रहें हैं। इन तीनों पुस्तकें के इस साल के अंत तक प्रकाशित होने की सम्भावना है।राष्ट्रपति पदक से अलंकृत डॉ0 धर्मपाल साहिल अब तक 35 पुस्तकों का अनुवाद कर चुके हैं। आठ उपन्यास, चार कहानी तथा चार कविता संग्रह, यात्रा संस्मरण एवं दो शोध कार्य के अलावा वह हिन्दी-पंजाबी शब्दकोश के अध्येयता के रूप में विख्यात हैं।     

 

Tags: BOOK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD