Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

इंडस्ट्री को कर्मी और युवाओं को रोजगार देने, लगा मेला

नौ मार्च तक शीश महल में होगा जिला उद्यम समागम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 07 Mar 2020

Last updated on: Mar 07, 2020, 00:00 IST

जिले में कार्य कर रही इंडस्ट्री को उसकी जरूरत के अनुसार कुशल कर्मी और जिले के युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार उनके घर के समीप ही रोजगार देने के लक्ष्य से शीश महल में रोजगार मेले का आयोज किया जा रहा है। आज से शुरू हुआ यह मेला नौ मार्च तक जारी रहेगा।जिला उद्यम समागम के नाम से आयोजित इस रोजगार मेले में लगभग पांच दर्जन स्टालें  लगाई गई हैं। इसके अलावा तकनीकि सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें विशेषज्ञ युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए, बैंक लोन सहित संबंधित व्यवसाय के अन्य तकनीकि  पहलुओं से अवगत करवाया जा रहा है।आज रोजगार मेले के तकनीकि सत्र के दौरान माइक्रो, स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज लुधियाना के डिप्टी डायरेक्टर श्री आरके परमार, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सीयन इंजी. लवनीत दुबे, डिप्टी डायरेक्टर फैक्टरीज श्री मोहित सिंगला, लधु उद्योग भारती के श्री एस.डी.भारत, अमनदीप गर्ग ईटीओ, जिला उद्योग केंद्र पटियाला के महाप्रबंधक श्री धर्मपाल भगत, श्री गुरबख्शीश सिंह भट्टी अध्यक्ष नाभा फोकल पॉइंट, श्री बलबीर सिंह साही पटियाला फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, श्री राजीव गर्ग महासचिव पटियाला फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अलावा श्री योगेश अग्रवाल, श्री अनिल मेहता व श्री सुरिंदर मित्तल ने अपने विचार रखे।वहीं जिला उद्यम समागम के संबंध में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डा. प्रिती यादव  ने बताया कि इस ट्रेड फेयर के संदर्भ में राज्य सरकार की मंशा है कि इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप कुशल कर्मी उपलब्ध करवाए जाएं और यह कार्य ब्लाक स्तर पर होना चाहिए। इसी प्रकार जो स्टाल लगाए गए हैं वे सभी माइक्रो स्तर के हैं और जिन्हें कुशलकर्मियों की वास्तव में जरूरत है।उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का हाल ही में लाभ लेने वाले विभिन्न व्यवसायियों के अनुभव भी सांझे करवाए जा रहे हैं।मेले में जिले शिक्षण संस्थानों, पोलीटेक्निकों के विद्यार्थी व पूर्व विद्यार्थियों को खुला निमंत्रण देते हुए डा. प्रिती यादव ने बताया कि इस समागम में उन लोगों को भी भाग लेना चाहिए। जिनके पास कोई विलक्षण विचार है और जिसके दम पर वे अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें अपना पेटेंट करवाने में मदद से लेकर 10 लाख रूपये की सरकारी मदद सस्ते लोन के रूप में उपलब्ध करवाई जा सकती है। समागम में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

 

Tags: Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD