Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

स्वर्गीय मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के 98वें जन्म दिवस के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा

पंजाब वासियों ने देश की एकता और अखंडता बरकरार रखने का प्रण दोहराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Feb 2020

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय स. बेअंत सिंह के 98वें जन्म दिवस पर आज स्थानीय बेअंत सिंह मेमोरियल, सैक्टर-42 में सर्वधर्म प्रार्थना सभा करवाई गई। इस समागम के मौके पर पहुँची शख्सियतों ने उनकी समाधि पर फूल चढ़ाकर उनको याद किया।इस मौके पर उनके पोते लोकसभा मैंबर रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने देश की एकता और अखंडता कायम रखने के लिए नशों, आतंकवाद, अलगाववाद और भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ मुहिम को मज़बूती से आगे लेकर जाने का प्रण दोहराया। समागम में उपस्थित शख्शियतों ने स्वर्गीय स. बेअंत सिंह को याद करते हुए उनके द्वारा पंजाब में अमन-शान्ति बहाल करने के लिए किए गए यत्नों की प्रशंसा की और खाडक़ूवाद के दौरान निभाई गई भूमिका का जि़क्र किया।उपस्थित राजनैतिक और सामाजिक नेताओं ने कहा कि पंजाब के मुश्किलों भरे दौर में जिस निडरता से स्वर्गीय स. बेअंत सिंह ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दीं, उसके लिए उनको एक समर्पित नेता के तौर पर याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब निवासियों में भाईचारक सांझ, एकता और अपनत्व बनाए रखने के लिए अथक यत्न किये गए जिसके स्वरूप राज्य फिर से ख़ुशहाली और तरक्की की राह पर अग्रसर हुआ। उन्होंने राज्य के लोगों के ख़ातिर अपनी जान भी दाव पर लगा दी। उनके द्वारा शुरू की गई कोशिशों के कारण पंजाब उन्नती का नया अध्याय लिख सका। इस मौके पर लोगों ने प्रण लिया कि वह पंजाब की ख़ुशहाली और तरक्की एवं पंजाबवासियों की ख़ुशी और उन्न्ती के लिए पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दर्शाए गए पदचिन्हों का अनुसरण करते रहेंगे।सर्वधर्म प्रार्थना में खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले संबंधी मंत्री भारत भूषण आशू, विधायक सुरिन्दर डावर, लखवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह जी.पी., संजय तलवार और अंगद सैनी, पूर्व मंत्री और स्वर्गीय बेअंत सिंह के सुपुत्र तेजप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक अजीतइन्दर सिंह मोफर, मुख्यमंत्री के ओएसडी सन्दीप संधू, मेयर बलवान संधू, मलकीत सिंह दाखा, यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिन्दर सिंह ढिल्लों समेत स्वर्गीय स. बेअंत सिंह के पारिवारिक सदस्य और राजनैतिक एवं सामाजिक नेता उपस्थित थे।

 

Tags: Gurkirat Singh Kotli , Ravneet Singh Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD