Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

दूसरे दिन फिरोजपुर में 143 स्कूल बसों की हुई चेकिंग, 38 के काटे चालान और 5 बसें हुई जब्त

डिप्टी कमिश्नर ने परिवहन विभाग, सभी एसडीएम, ट्रैफिक पुलिस और बाल सुरक्षा यूनिट के अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल बसों पर कार्रवाई जारी रखने का दिया निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 18 Feb 2020

Last updated on: Feb 18, 2020, 00:00 IST

नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल बसों के खिलाफ चेकिंग मुहिम मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सैक्रेटरी रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी, एसडीएम, ट्रैफिक पुलिस और बाल सुरक्षा यूनिट के अधिकारियों ने मिलकर जिले के विभिन्न स्थानों में चेकिंग की। अधिकारियों ने कुल 143 स्कूल बसों की चेकिंग की, जिसमें नियमों का उल्लंघन करके चल रही 38 स्कूल बसों के चालान काटे गए। इसके अलावा 5 स्कूल बसों की सेफ स्कूल वाहन पालिसी और मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से जब्त कर लिया गया।डिप्टी कमिश्नर श्री कुलवंत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की तरफ से स्कूल बसों की चेकिंग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत पिछले दो दिन से जिले भर में चेकिंग मुहिम चल रही है। सभी अधिकारी फील्ड में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को 120 स्कूल बसों की चेकिंग की गई थी, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने पर 42 बसों के चालान किए गए और 18 बसों को जब्त किया गया था। मंगलवार को भी चेकिंग जारी रही और कुल 143 बसों की चेकिंग हुई। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देश दिए गए हैं कि रोजाना स्कूल बसों की चेकिंग करके उन्हें रोजाना रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जिसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

 

Tags: Safe School Vahan Policy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD