Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जिले में 120 स्कूली वाहनों की हुई जांच, 42 के काटे चालान, 18 वाहन हुए जब्त

स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा जांचने के लिए आरटीए और एसडीएम ने चलाई विशेष मुहिम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 17 Feb 2020

Last updated on: Feb 17, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से स्कूली वाहनों की चेकिंग को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों के बाद फिरोजपुर जिला प्रशासन की तरफ से स्कूली वाहनों की चैकिंग को लेकर विशेष मुहिम शुरू की गई है।डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारियों और सभी सब डिविजनल मजिस्ट्रेट को खास तौर पर मुहिम चलाकर स्कूली वाहनों की चेकिंग करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरटीए तरलोचन सिंह सहोता, बाल सुरक्षा यूनिट और सभी एसडीएम की तरफ से जिले में कुल 120 स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें 42 स्कूली वाहनों का विभिन्न नियमों के उल्लंघन के चलते मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया जबकि 18 स्कूली वाहनों को विभिन्न खामियों के चलते जब्त कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह मुहिम जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने सभी स्कूल संचालकों और ट्रांसपोर्ट मैनेजरों को सख्त शब्दों में निर्देश दिए हैं कि वह अपने संबंधित स्कूलों के वाहनों को सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत दुरुस्त रखें और वाहनों में किसी भी तरह की खामी सामने आने पर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।डिप्टी कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को साफ तौर पर निर्देश दिया कि वह अपने अधिकार क्षेत्र में स्कूली वाहनों की रोजाना चेकिंग करें और खामियां मिलने पर होने वाली कार्रवाई के बारे में डेली रिपोर्ट उन्हें भेजें। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की ढील सहन नहीं होगी।रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी तरलोचन सिंह सहोता ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से जारी निर्देशों के तहत पूरे जिले में स्कूली वाहनों की जांच करने के लिए मुहिम शुरू कर दी गई है जिसके तहत सोमवार को उन्होंने खुद फिरोजपुर व फाजिल्का में विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी करके स्कूली वाहनों की जांच की और दोनों जिलों में 42 स्कूली वाहनों के चालान काटे हैं। उन्होंने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और सभी स्कूलों से सहयोग की अपील करते हुए सेफ स्कूल वाहन पाल्सी के तहत स्कूली वाहनों में निर्धारित मापदंड पूरे करने की अपील की है।

 

Tags: Safe School Vahan Policy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD