Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

खाद्य पदार्थों की स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए पंजाब में 31 साईलोज स्थापित किये जाएंगे : राओसाहिब पाटिल दानवे

केंद्रीय मंत्री द्वारा जगराओं स्थित भारतीय खद्य निगम के गोदाम और साईलो का दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 17 Feb 2020

Last updated on: Feb 17, 2020, 00:00 IST

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली केंद्रीय राज्य मंत्री श्री राओसाहिब पाटिल दानवे ने कहा है कि पंजाब में खाद्य पदार्थों की स्टोरेज समस्या को दूर करने के लिए 31 साईलोज औेर स्थापित किये जाएंगे। इसके लिए 21 स्थानों का चयन कर लिया गया है, जबकि बाकी स्थानों का भी चयन जल्द कर लिया जायेगा। वह आज जगराओं में स्थापित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम और साईलो का दौरा करने के लिए विशेष तौर पर पहुँचे थे। यहाँ गेहूँ आधुनिक तकनीक के साथ बड़ी मात्रा में स्टोर, साफ-सफाई और बांट की जाती है। इस मौके पर उनके साथ जनरल मैनेजर फूड कार्पोरेषन ऑफ इंडिया पंजाब अरशदीप सिंह थिंद भी मौजूद थे।इस मौके पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए श्री दानवे ने कहा कि देश में लोगों को एक ही राशन कार्ड पर राशन मुहैया कराने के लिए सभी राज्यों को कलस्टरों में बँटा जा रहा है। अब तक देश के 12 राज्यों को कलस्टरों में बँटा जा चुका है। जल्द ही पंजाब और अन्य राज्यों को भी कलस्टर में बाँट दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कलस्टर में आने वाले राज्यों के उपभोक्ताओं को एक ही राशन कार्ड पर राशन मुहैया होने की सुविधा का लाभ मिलता है। इससे लोगों को सस्ती दर पर खाद्य पदार्थ प्राप्त करने में आसानी होती है।उन्होंने कहा कि उन्होंने आज पहले श्री अमृतसर साहिब और मोगा जिलों में स्थापित साईलोज का भी दौरा किया है, जिस दौरान उन्होंने राज्य में औेर साईलोज स्थापित करने की संभावनाओं का भी पता किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान लोगों, उपभोक्ताओं और अन्य पक्षों की समस्याएँ सामने आईं हैं, जिनको दूर करने के लिए वह दिल्ली स्तर पर अधिकारियों के साथ बातचीत करके कोई रणनीति तैयार करेंगे।उन्होंने कहा कि देश में विकसित किये जा रहे साईलोज प्रणाली में आधुनिक तकनीक इस्तेमाल की जाती है जिससे किसानों को मंडियों में जाने की जरूरत नहीं होती और किसान अपने गेहूँ को सीधे तौर पर यहाँ बेच सकते हैं। इस प्रणाली में नाम मात्र लेबर इस्तेमाल की जाती है। इस प्रणाली में आधुनिक मशीनों के साथ ही गेहूँ सीधी ट्रेलियों में से ही उठाया जाता है और उसकी सैम्पलिंग होती है और फसल की क्वालिटी चैक भी मशीनों के द्वारा होती है। इसके उपरांत उन्होंने शहर में चल रहे कई राशन डिपूओं का भी दौरा किया और काम-काज पर संतोष जाहिर किया।

 

Tags: Raosaheb D Patil Danve

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD