Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आवारा पशूओं के हल के लिए विधान सभा में प्रस्ताव लाएगी ‘आप’

अमन अरोड़ा, कुलतार सिंह संधवां व प्रो. बलजिन्दर कौर ने स्पीकर को सौंपा प्रस्ताव

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 13 Feb 2020

Last updated on: Feb 13, 2020, 00:00 IST

राज्य में विकराल होती जा रही आवारा पशूओं की समस्या के ठोस हल के लिए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब आगामी विधान सभा सत्र में प्रस्ताव पेश कर रही है। वीरवार को पार्टी के सीनियर नेता और विधायक अमन अरोड़ा, कुलतार सिंह संधवां और प्रो. बलजिन्दर कौर ने विधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह को प्रस्ताव सौंप दिया है।स्पीकर राणा केपी सिंह के साथ मुलाकात के उपरांत मीडिया को संबोधन करते हुए अमन अरोड़ा, कुलतार सिंह संधवां और प्रो. बलजिन्दर कौर ने कहा कि आवारा पशूओं की समस्या बेकाबू हो चुकी है, क्योंकि समय समय की कांग्रेसी और अकाली-भाजपा सरकारों ने इस समस्या के हल के लिए जरुरी ठोस कदम ही नहीं उठाए।अमन अरोड़ा ने बताया कि आगामी बजट सत्र के दौरान वीरवार वाले दिन यह प्रस्ताव सदन में पेश किया जाएगा। इस संबंधी माननीय स्पीकर ने भी समस्या की गंभीरता को समझते हुए प्रस्ताव पेश करने की प्रवानगी देने का भरोसा दिया है। ‘आप’ विधायकों ने कहा कि आवारा पशूओं के कारण हर साल भारी जान और माली नुक्सान होता है। सडक़ दुर्घटनाओं में सैंकड़े जानें जातीं हैं और फसलों का भारी नुक्सान होता है। अमन अरोड़ा ने बताया कि यदि सरकार आवारा पशूओं की दिन प्रति दिन विकराल हो रही समस्या का समय रहते हल न किया तो पंजाब समेत देश भर में 28 करोड़ आवारा पशु हो जाएंगे, जिनकी संभाल के लिए सालाना 5 लाख 40 हज़ार करोड़ रुपए की जरूरत होगी।अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में इन आवारा पशूओं में करीब 15 प्रतिश्त देसी नसल की गाय और बैल हैं जबकि बाकी 85 प्रतिशत अमरीकी /एच.एफ गाय-बैल हैं, जिनका भारत में पवित्र और पूजनीय मानी जाती गाय नसल के साथ बायओलोजीकल या वैज्ञानिक तौर पर कोई लेना-देना नहीं है। जिस की पुष्टि डी.ऐन.ए टैस्ट करवा कर की जा सकती है।अमन अरोड़ा ने बताया कि प्रस्ताव द्वारा मांग की गई है कि देसी नसल की गाय व बैलों की गौशाला में सम्मान सहित संभाल यकीनी बनाई जाए, जबकि अमरीकी /एफएम नसल के आवारा पशूओं को पकड़ कर बुच्चडख़़ानों में भेजा जाए, जिससे लोगों की जान-माल और फसलों का बचाव हो सके।कुलतार सिंह संधवां और प्रो. बलजिन्दर कौर ने पंजाब के लोगों से अपील की है कि वह अपने अपने हलके के विधायकों पर इस लोग-हित प्रस्ताव की विधान सभा के सदन में पार्टीबाजी से ऊपर उठ कर हिमायत करें क्योंकि सडकों पर हादसे और फसलों के नुक्सान ‘आप वाले’, अकाली या कांग्रेसी देख दे नहीं होते।    

 

Tags: Aman Arora , Rana Kanwarpal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD