Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब के लोकपाल ने एडवोकेट संधू की पुस्तक ‘सिंगापुर -इंडियन लीगल सिस्टम-ए कम्पैरेटिव लीगल स्टडी’ की की प्रशंसा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Feb 2020

Last updated on: Feb 11, 2020, 00:00 IST

पंजाब के लोकपाल जस्टिस (सेवामुक्त) श्री विनोद कुमार शर्मा ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के वकील श्री हरप्रीत संधू द्वारा लिखी पुस्तक ‘सिंगापुर-इंडियन लीगल सिस्टम - ए कम्पैरेटिव स्टडी’ की आज प्रशंसा की।यहाँ सिविल सचिवालय -2, सैक्टर -9 में अपने कार्यालय में लेखक से पुस्तक प्राप्त करने के बाद जस्टिस शर्मा ने सिंगापुर की अदालतों के दौरे के दौरान हुए निजी तजुर्बों पर आधारित और इनकी भारतीय कानूनी प्रणाली के साथ तुलना करती यह पुस्तक लिखने के लिए एडवोकेट संधू की संजीदा और प्रशंसनीय कोशिशों को सराहा हैं। उन्होंने कहा कि इससे परस्पर हितों वाले कानूनों को मज़बूत करने की दिशा में निश्चित रूप से तेज़ी आएगी और कानून के क्षेत्र में सिंगापुर और भारत के सांझे संकल्पों संबंधी बेहतर सूझ-बूझ बनेगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक मानक और कानून की जानकारी से भरपूर है। पुस्तक को पढऩे से पता चलता है कि एडवोकेट संधू ने यह पुस्तक लिखने से पहले सिंगापुर की कानूनी प्रणाली का गहराई से अध्ययन किया। उन्होंने सिंगापुर के संविधान और इसकी संरचना के विकास का विवरण बहुत थोड़े शब्दों में किया है परन्तु इससे सिंगापुर की संवैधानिक कार्यप्रणाली संबंधी व्यापक स्तर पर पता चलता है और यह वास्तव में कानूनी भाईवालों के लिए आँखें खोलने वाली है।जि़क्रयोग्य है कि इस पुस्तक को सिंगापुर की संसद में भी रिलीज़ किया गया था और इसकी सिंगापुर सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस, सिंगापुर अकैडमी ऑफ लॉ और सिंगापुर में भारत के हाई कमिशनर ने सराहना की। भारत के सॉलिस्टर जनरल श्री तुषार मेहता ने भी सुप्रीम कोर्ट, नयी दिल्ली में इस पुस्तक को रिलीज़ किया और चीफ़ जस्टिस ने नवंबर 2019 में नयी दिल्ली में हुए संविधान दिवस समारोह के दौरान एडवोकेट संधू को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। एडवोकेट संधू की यह चौथी पुस्तक है। इससे पहले वह 2010 में ‘जर्मन इंडियन लॉअज़’, 2013 में ‘यूरोपियन लीगल सिस्टम’ और 2014 में ‘ज्यूडिशियल सर्विसज़ असायनमैंटस बाय दा ज्यूडीशरी ऑफ घाना’ लिख चुके हैं।आज पुस्तक भेंट करने के अवसर पर ए.डी.जी.पी. लोकपाल श्रीमती शशि प्रभा और रजिस्ट्रार, लोकपाल श्री इन्द्रजीत कौशिक भी उपस्थित थे।

 

Tags: Judiciary , Book

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD