Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सचिव ने बड़ी ब्रह्मणा में जेकेईडीआई परिसर के कामकाज का जायजा़ लिया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 25 Jan 2020

Last updated on: Jan 25, 2020, 00:00 IST

उद्योग और वाणिज्य आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने शनिवार को औद्योगिक एस्टेट, बड़ी ब्रह्मणा में जम्मू व कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान के परिसर का दौरा कर संस्थान के कामकाज का जायजा़ लिया।केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में उद्योग और वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद संस्थान में यह उनका पहला दौरा था। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक जेकेईडीआई जी.एम. डार ने संस्थान के कामकाज के बारे में आयुक्त सचिव को जानकारी दी।उन्होंने प्रबंधन से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अधिक से अधिक संख्या में युवा संस्थान द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठा सकें।आयुक्त सचिव ने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। प्रशासनिक भवन, जो पूरा होने के अंतिम चरण में है, उसका भी निरीक्षण किया गया।उन्होंने संस्थान से आग्रह किया कि वे अपने प्रयासों को और मजबूत करें ताकि लोगों को एहसास हो सके कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के शिक्षित युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के अलावा भी आजीविका कमाने के पर्याप्त अवसर हैं। उन्होंने परिसर में इच्छुक उद्यमियों के लिए एक अनुकूल और जीवंत माहौल बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

 

Tags: Manoj Kumar Dwivedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD