Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

रंग लाया कैबिनेट मंत्री अरोड़ा का प्रयास: होशियारपुर में खुलेगा सरकारी मैडिकल कालेज

325 करोड़ की लागत से बनने वाले मैडिकल कालेज के प्रस्ताव को केंद्र ने दी मौखिक मंजूरी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 Jan 2020

Last updated on: Jan 02, 2020, 00:00 IST

होशियारपुर में सरकारी मैडिकल कालेज खोलने के प्रस्ताव को मौखिक मंजूरी मिलने से यहां मैडिकल कालेज खुलने की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा की पहलकदमी के चलते कंडी क्षेत्र को एक बड़े प्रोजैक्ट के तौर पर सरकारी मैडिकल कालेज मिला है। कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने नए साल पर तोहफे के रु प में इस प्रोजैक्ट के लिए जहां मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद प्रकट किया वहीं केंद्र सरकार का भी आभार जताया है, क्योंकि मैडिकल कालेज खोलने के लिए मुख्यमंत्री ने होशियारपुर जिले का चुनाव किया और केंद्र ने भी पंजाब सरकार की इस सिफारिश को मौखिक मंजूरी दी है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह सब कुछ मुख्य मंत्री पंजाब की दूरदर्शी सोच के कारण संभव हो पाया है, जिन्होंने प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जन कल्याण के लिए वित्त विभाग से इस प्रोजैक्ट संबंधी फाइल को क्लीयर करवाया। उन्होंने कहा कि 325 करोड़ रु पए की लागत से बनने वाले मैडिकल कालेज से होशियारपुर के साथ-साथ अन्य जिलों व पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा। श्री अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर को नए मैडिकल कालेज के तौर पर एक बहुत ही बड़ा प्रोजैक्ट मिला है, जो कि विभागीय शर्तों के अनुसार केवल होशियारपुर में ही बन सकता था, इसके लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर व गांव बूथगढ़ की जमीन उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि इंडियन मैडिकल काउंसिल की गाइडलाइन के मुताबिक सभी शर्ते पूरी कर ली गई हैं। श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि इस कालेज के खुलने से होशियारपुर व आस-पास के  मेधावी बच्चों को एम.बी.बी.एस व एम.डी की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों व विदेश जाने की जरु रत नहीं पड़ेगी व वे कम पैसे में ही होशियारपुर में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जिले के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी जो कि होशियारपुर के लोगों की बहुत लंबे समय से मांग थी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने होशियारपुर की हर मांग को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया है, जिसके कारण करोड़ों की लागत से होशियारपुर में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है।बताते चलें कि केंद्र सरकार की ओर से शर्त थी कि यह मैडिकल कालेज सिर्फ उन जिला मुख्यालय में खुले जहां 200 बैड का सरकारी अस्पताल हो। इसके लिए कुल 20 एकड़ जमीन की भी आवश्यकता थी। ऐसे में होशियारपुर सिविल अस्पताल 200 बैड की शर्त पूरी करता था और सिविल अस्पताल के पास 12 एकड़ जमीन भी थी बाकि बची 8 एकड़ जमीन गांव बूथगढ़ में पर्यटन विभाग के पास पड़ी थी, जिसे  इस्तेमाल करने के लिए सारी कार्रवाई पूरी हो चुकी है।   

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD