Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर चंडीगढ़ भाजपा ने किया सम्मलेन-बुद्धिजीवी,समाजसेवी और अल्पसंख्यकों ने लिया भाग

टंडन,खेर और देवशाली ने नागरिकता संशोधन एक्ट के बारे में लोगों को किया जागरूक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Dec 2019

Last updated on: Dec 22, 2019, 00:00 IST

नागरिकता संशोधन एक्ट के प्रति लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने हेतु भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा जिला स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अनुरूप रविवार को जिला नंबर 2 के कार्यकर्तायों द्वारा सेक्टर 37 स्थित भगवान परशुराम भवन में सम्मलेन का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर, पार्षद व मुख्य वक्ता शक्ति प्रकाश देवशाली, जिला अध्यक्ष रवि कान्त शर्मा, पूर्व महापौर और पार्षद अरुण सूद, मंडलअध्यक्ष सतपाल सेठी, अल्पसंख्यक समुदाय से वक्ता कथोलिक क्रिस्चियन जॉर्डन सहित स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों ने इसमें भाग लिया \ मंच का सञ्चालन भाजपा के प्रदेश मीडिया इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने किया आज आयोजित हुए कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए मीडिया इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि आज के समारोह के मुख्य वक्तापार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने  नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करते हुए कहा किदेश में रहने वाले किसी भी नागरिक की नागरिकता को इस अधिनियम से किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है | फिर चाहे कोई अल्पसंख्यक हो या बहुसंख्यक | बावजूद इसके कुछ राजनैतिक दल अपने राजनैतिक फायदे के लिए ये दुष्प्रचार करने में लगे हुए हैं कि इस अधिनियम से मुस्लिम समाज का अहित है | इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य कांग्रेसी नेतायों के उपरोक्त विधयेक को लेकर पूर्व में उनके द्वारा कहे गए वक्तव्यों का हवाला देते हुए कहा कि आज वो किस मुह से इस एक्ट के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं जबकि ममता बनर्जी ने रोह्निग्या मुसलमानों को उस वक्त बंगाल के लिए घातक बताया था | 

अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि हम सभी को ये देखना चाहिए कि इन उपद्रवियों के पीछे कौन से राजनैतिक दल खड़े हैं | देश को जलाने का काम किनके इशारों से हो रहा है | यह हम सभी के लिए जानना आवश्यक है | उन्होंनेकहा कि आखिर भाजपा शासित राज्यों में ही दंगे क्यों हो रहे हैं जबकि अन्य दलों द्वारा शासित राज्यों पंजाब, राजस्थान,मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र,केरलआदि अन्य राज्यों में ऐसा आगजनी और हिंसक घटनाओं का तांडव आखिर क्यों नहीं हुआ | देश की जनता सब जानती है वह सब देख रही है | उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग इस एक्ट के बारे में कुछ भी नहीं जानते | उनके नेताओं ने उतार दिया उनको प्रदर्शन में | एक आम नागरिक को इतना तो जागरूक होना चाहिए किउनको गुमराह कर उनके हाथों आगजनी, तोड़फोड़ करवाने वाले आखिर हैं कौन | वे कहाँ से आये हैं | इन लोगों को इतना समझ नहीं आ रहा कि इस एक्ट का देश की 130 करोड़ की जनता से कुछ लेना देना नहीं है | और दूसरा ये एक्ट उन लोगों के लिए है जो शरणार्थी दिसम्बर 2014 तकपाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी तथा ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों को नागरिकता मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी यह एक्ट लाकर अन्य विपक्षी दलों की तरह राजनैतिक रोटियां नहीं सेंक रही बल्कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल तक आये हुए शरणार्थियों को ही नागरिकता प्रदान कर रही है न  किनए किसी भी शरणार्थी को | भाजपाने गत ६ वर्षों से जो भी काम किये उनमे से किसी भी कार्य में रंग,जाति,धर्म,नस्ल आदि का कोई भी भेदभाव नहीं रखा तो ऐसे में देश की जनता कैसे मान सकती है कि मोदी सरकार एक ख़ास समाज मुस्लिम समाज के लोगों को यहाँ से पाकिस्तान भेजेगी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने साफ़ कर दिया है कि किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता को छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का काम ये सरकार कर रही है | उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे लोग किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार से खुद भी बचे और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक बनाये |

इस अवसर पर सांसद किरण खेर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजनैतिक दल अपना उल्लू सीधा करने हेतु संविधान के अनुच्छेद 14 के उल्लंघन का झूठा प्रचार कर रहे हैं जबकि यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में भारी बहुमत से पारित हुआ है। इसमें संविधान के किसी भी अनुच्छेद का कोई उल्लंघन नहीं किया है।ऐसे में कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दल देश की जनता को और ख़ास कर मुस्लिम समाज के बीच दुष्प्रचार कर उनको भड़काने का काम कर रहे हैं \ दरअसल उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है \ उनके इस दुष्प्रचार से साफ़ है कि वे मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्र हित को भी ताक पर रख कर सार्वजानिक संपत्ति को नुक्सान पहुँचाने वालों को बरगला रहे हैं | उन्होंने पुलिस जवानों के हौसले को सलाम करते हुए कहा कि उग्र भीड़ में डंडा लेकर खड़े पुलिस वालों को जिस प्रकार बर्बरता से मारा गया है वो अति निंदनीय है | विपक्षी दलों की लापरवाही और राजनैतिक हितों के चलते पुलिस पर हुआ अत्याचार और देश की सार्वजनिक सम्पत्ति का जो नुक्सान हुआ वो बहुत ही अनुचित है | इन चंद झूठे नेतायों के बलबूते पर जो सब कुछ हुआ है वो किसी से छुपा नहीं | एक न एक दिन तो सच सामने आएगा | पुलिस पर किये गए हमले, ईंट, पत्थर,पेट्रोल बम का भीड़ में पहले से मौजूद होना ही एक खतरनाक षड्यंत्र की और इशारा करता है | और केंद्र सरकार ने साफ़ कर दिया है कि जो भी दोषी लोग हैं उनको बक्शा नहीं जाएगा | किसी की जिंदगी से खिलवाड़ करने का हक किसी भी नागरिक को नहीं है | जानबूझकर किया गया कृत्य भूल नहीं अपराध होता है | उन्होंने घायल हुए सभी पुलिस वालों के प्रति अपनी संवेदना और जल्द ही ठीक होने की बात कही | पूर्व महापौर और वार्ड नंबर 8 के पार्षद अरुण सूद ने इस अधिनियम को समझाते हुए कहा कि साथ ही उन्होंने शरणार्थियों और घुसपैठियों के बीच के अंतर को भी उपस्थित लोगों को समझाते हुए कहा कि देश में वो घुसपैठिये जो अपराधी छवि से ओत प्रोत हैं, को हमारे देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है | ऐसे लोग ही अराजकता को फैला कर देश में अशांति और तनाव के माहौल को खड़ा करते हैं |इस अवसर पर पार्षद और जिला अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा किइस एक्ट में जो शरणार्थी उत्पीडन की वजह से देश में कई वर्षों से शरण लिए हैं उनको अब नागरिकता मिलने से आम नागरिक की तरह अधिकार मिल सकेंगे |इस अवसर पर अल्प समुदाय के केथोलिक क्रिस्चियन जॉर्डन ने कहा कि हम सभी नागरिकों का ये कर्तव्य है कि हम किसी भी हिंसा का समर्थन न करें और आपसी भाईचारे को बनाए रखें और साथ ही अन्य लोगों को भी देश में शान्ति बनाए रखने की अपील करें |

 

Tags: Sanjay Tandon , Kirron Kher

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD