Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिम्स्टेक में संस्कृति, मौसम चेतावनी समझौते पर हस्ताक्षर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नेपीडा , 04 Mar 2014

Last updated on: Mar 04, 2014, 00:00 IST

विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद ने बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेकि्नीकल एंड इकनॉमिक कॉपरेशन (बिम्स्टेक) के तीसरे शिखर सम्मेलन में सांस्कृतिक आदान-प्रदान, स्थायी सचिवालय और मौसम की पूर्व चेतावनी से संबंधित तीन समझौते पर हस्ताक्षर किए।बिम्सटेक के बारे में सातों सदस्य देशों के नेताओं द्वारा अपने-अपने मंतव्य प्रस्तुत किए जाने के बाद समझौते पर हस्ताक्षर हुए। सम्मेलन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भारत का नेतृत्व कर रहे हैं।नेताओं ने स्थायी सचिवालय को अनुमति देने, मौसम व जलवायु के लिए केंद्र की स्थापना करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक आयोग के गठन को मंजूरी देने का फैसला किया।प्रधानमंत्री ने कहा, "साल 2007 से भारत का राष्ट्रीय सूनामी चेतावनी केंद्र हिंद महासागर में रिम क्षेत्र में पड़ने वाले देशों को नियमित रूप से चेतावनी जारी कर रहा है।"उन्होंने कहा, "दिल्ली के नजदीक नोएडा में बिम्स्टेक सेंटर फार वेदर एंड क्लाइमेट मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन को मंजूरी मिलने के बाद तुरंत शुरू हो जाएगा।"प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बिम्स्टेक लगातार प्रगति कर रहा है।बिम्स्टेक के सदस्य देशों में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका शामिल हैं।उन्होंने कहा, "ढाका में हमारे द्वारा स्थापित हो रहा स्थायी सचिवालय इस संगठन के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा और मैं बांग्लादेश को इसकी मेजबानी का प्रस्ताव देने के लिए आभार प्रकट करता हूं।"उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि सचिवालय की स्थापना के बाद हम उन क्षेत्रों पर भी ध्यान दे पाएंगे, जो बिम्स्टेक के उद्देश्यों को हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।"

 

Tags: salman khurshid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD