Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

जयराम विद्यापीठ से परमाध्यक्ष ब्रह्मचारी और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ गगनदीप सिंह ने किया शोभा यात्रा को रवाना

विद्यापीठ के मुख्य द्वार पर लाइव श्रवण कुमार एवं ब्रह्मा जी के ब्रह्माण्ड की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र , 08 Dec 2019

Last updated on: Dec 08, 2019, 00:00 IST

जयराम विद्यापीठ से गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा रवाना हुई जिसे भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ गगनदीप सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मांडी के संत गुरविंदर सिंह कथावाचक आचार्य श्याम भाई ठाकर तथा महेश मुनि आदि संत महापुरुषों के अलावा कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी भी मौजूद थे। गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, श्री जयराम विद्यापीठ तथा नगर की अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भव्य तथा विशाल शोभा यात्रानिकाली गई।जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी भी रथ पर सवार संत महापुरुषों के साथ भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए। यह शोभा यात्रा बिरला मंदिर, मोती चौक, पुरानी सब्जी मंडी हनुमान मंदिर, छोटा बाजार, तेज प्रताप टंकी, पुराना बस अड्डा, हर्ष सिनेमा, श्रद्धानन्द चौक, पारस रोड, गोल बैंक, रेलवे रोड, रुद्रा सिनेमा, गुरुद्वारा छटी पातशाही तथा पैनोरमा से होती हुई श्री जयराम विद्यापीठ में आकर  समाप्त हुई। सिंगला ने बताया विद्यापीठ के प्रवेशद्वार पर लाइव राधा कृष्ण नृत्य की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।उन्होंने बताया शोभा यात्रा में भगवान श्री गणेश का डमरू नृत्य, गंगा मैया की मगरमच्छ सवारी, भगवान श्री राम जन्म, सीता स्वयंबर, भारत माता, वामन अवतार राजा बलि के साथ, विष्णु जी शेषनाग पर, हनुमान जी उड़ते हुए, राधा कृष्ण मोर नृत्य, भगवान श्री राम -लक्ष्मण व शबरी, ब्रह्मा जी का ब्रह्माण्ड, गीता उपदेश इत्यादि झाँकियों को शामिल किया गया। शोभा यात्रा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला, सेवा निवृत आयुक्त टी के शर्मा, स्वामी महेश मुनि, पवन गर्ग, एस एन गुप्ता, के के गर्ग, कुलवंत सैनी, खरैती लाल सिंगला, के के कौशिक, टेक सिंह लौहार माजरा, राजेश सिंगला, श्रवण गुप्ता, जयपाल शर्मा, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, यशपाल राणा, संजीव गर्ग, मुनीश मित्तल, संदीप गर्ग, अनिल लाखा, सुनील गौरी,के सी रंगा, रोहताश, अनिल भंडारी, राजेन्द्र सिंगला इत्यादि सहित हरिद्वार से पधारे दण्डी स्वामी, जयराम महिला मंडल की महिलाएं, जयराम संस्कृत महाविद्यालय के ब्रह्मचारी व विद्यार्थी शामिल हुए।

 

Tags: Dharmik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD