Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पंजाब सरकार महिलाओं के उत्थान व सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर : सुंदर शाम अरोड़ा

सिविल अस्पताल में 37 लाख रुपए से ज्यादा की लागत से बनने वाले वन स्टाप सैंटर की ईमारत का रखा नींव पत्थर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 Nov 2019

Last updated on: Nov 25, 2019, 00:00 IST

मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के उत्थान व उनके सर्वांगीण विकास को लेकर तत्पर है व महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के मुकम्मल खात्मे के लिए वचनबद्ध है। यह विचार उद्योग व वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने सिविल अस्पताल में बनने वाले वन स्टाप सैंटर की ईमारत का नींव पत्थर रखते हुए रखे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया व एस.एस.पी. श्री गौरव गर्ग भी विशेष तौर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चियों की भलाई के लिए चलाया जा रहा वन स्टाप सैंटर सरकार का एक बेहतरीन प्रयास है, जिसमें महिलाओं व लड़कियों को जरुरत पडऩे पर नि:शुल्क कानूनी, मैडिकल, पुलिस, सामाजिक व मानसिक सहायता मुहैया करवाई जा रही है।कैबिनेट मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि 37 लाख 70 हजार रुपए की लागत से यह ईमारत सिविल सर्जन के आवास के नजदीक बनाई जा रही है जो कि 31 मार्च 2020 तक बन कर तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्थायी तौर पर यह सैंटर वर्ष 2018 से सिविल अस्पताल के अंदर प्राइवेट सर्जिकल वार्ड से चल रहा है, जिसमें अभी तक 231 जरुरतमंद महिलाओं व लड़कियों को कानूनी, मैडिकल, पुलिस आदि सहायता मुहैया करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस सैंटर में सहायता प्राप्त करने आने वाली महिलाओं व लड़कियों की काउंसलिंग व उनके पुर्नवास के लिए भी प्रयास किए जाते हैं।

कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि सरकार का ओर से महिलाओं की मदद के लिए हैल्प लाइन नंबर 181 शुरु किया गया है जो कि 24 घंटे सेवाएं देता है। उन्होंने कहा कि वन स्टाप सैंटर में काम कर रहे कर्मचारियों द्वारा जिला होशियारपुर के अलग-अलग इलाकों में जाकर सैंटर के उद्देश्य व इस सैंटर में मुुहैया की जाती सुविधाओं के बारे में आम लोगों को जागरुक किया जाता है, जो कि विभाग का प्रशंनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि नई इमारत बनने के बाद यह सैंटर यहां शिफ्ट हो जाएगा और पक्के तौर पर स्थापित होने के बाद जिले की जरुरतमंद महिलाएं व लड़कियों को यहां नि:शुल्क सहायता प्राप्त हो सकेगी जो कि इस वर्ग के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं से जुड़े मुद्दे पर किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए व प्राथमिकता के आधार पर इन मामलों का हल किया जाए।इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, कमिश्नर नगर निगम श्री बलवीर राज सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नन्दा, सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला प्रोग्राम अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर, डा. सैलेश, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश डाबर, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्मवीर बाली के अलावा पार्षद व अलग -अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD