Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने पी.आर.टी.सी., पनबस और पंजाब रोडवेज़ के कामकाज का लिया जायजा

परिवहन विभाग द्वारा प्राईवेट बस ऑपरेटरों द्वारा राज्य में ग़ैर-कानूनी ढंग से चलाईं जा रही बसों पर रोक लगाने के लिए विशेष मुहिम की होगी शुरुआत-रजिया सुल्ताना

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Nov 2019

Last updated on: Nov 22, 2019, 00:00 IST

परिवहन विभाग द्वारा बहुत जल्द राज्य में ग़ैर-कानूनी ढंग से चलाईं जा रही बसों पर रोक लगाने के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की जा रही है जिससे पब्लिक परिवहन के राजस्व पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यह जानकारी परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने चंडीगढ़ के पंजाब भवन में सभी क्षेत्रीय परिवहन अथॉरिटी (आर.टी.ए) और पी.आर.टी.सी., पनबस और पंजाब रोडवेज़ के सभी डिपूओं के जनरल मैनेजरों के साथ कामकाज का जायज़ा लेने सम्बन्धी करवाई गई उच्च स्तरीय मीटिंग का नेतृत्व करते हुए दी।इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री द्वारा सभी आर.टी.एज़ और जी.एमज़ को निर्धारित समय सीमा में राजस्व जुटाने के सभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्राईवेट बस ऑपरेटरों द्वारा सभी रूटों पर ग़ैर -कानूनी ढंग से बसें चलाने की पहचान करने के मद्देनजऱ फ्लाइंग स्क्वायड टीमों के द्वारा निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है। श्रीमती सुल्ताना ने प्राईवेट बस ऑपरेटरों द्वारा की जाने वाली ऐसी धाँधली और ग़ैर-कानूनी कामों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने के लिए कहा। उन्होंने अफसरों को स्पष्ट किया कि वह(अधिकारी) राज्य भर में ‘एक बस एक पर्मिट’ नीति को लागू करने को यकीनी बनाएं।

परिवहन मंत्री ने हरेक डीपू की आय प्राप्तियाँ, कुल आय, लाभ और राजस्व के नुकसान का अलग तौर पर जायज़ा लिया। उन्होंने जनरल मैनेजरों को कहा कि हर किस्म की चोरी और धोखाधड़ी के तरीकों की पहचान करके और उनको रोककर राजस्व एकत्रित करने के यत्नों को अमल में लाया जाये। उन्होंने जीएमज़ को पंजाब रोडवेज़ और पनबस की अलग-अलग श्रेणियों को मुफ़्त या रियायती बस यात्रा के पास मुहैया करवाने की जगह पर विभिन्न विभागों के अदायगी के सभी बकाया बिल लगाने के लिए भी हिदायत की।अधिकारियों को अलग-अलग डिपूओं में पड़ीं सभी कंडम बसों और अन्य व्यर्थ पड़ीं वस्तुओं की सूची तैयार करने और इन बेकार चीजों की नीलामी शुरू करने के लिए भी कहा गया। रजिया सुल्ताना ने जानकारी देते हुए कहा कि परिवहन विभाग जल्द ही पनबस के मौजूदा संख्या को बढ़ाने के लिए नयी बसें खरीदने के लिए वित्त विभाग के समक्ष प्रस्ताव पेश करेगा।इस मीटिंग में अन्यों के अलावा परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री के. सिवा प्रसाद, परिवहन विभाग के स्टेट डायरैक्टर श्री भुपिन्दर सिंह, पी.आर.टी.सी. के मैनेजिंग डायरैक्टर श्री गुरलवलीन सिंह, आर.टी.ए और पंजाब रोडवेज़, पैपसू और पनबस के सभी डिपूओं के जी.एम मौजूद थे।

 

Tags: Razia Sultana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD