Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

प्रहलाद सिंह पटेल ने अमृतसर के जलियांवाला बाग की पवित्र मिट्टी से युक्त कलश नरेन्द्र मोदी को सौंपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Nov 2019

Last updated on: Nov 21, 2019, 00:00 IST

जलियांवाला बाग की घटना के 100वें वर्ष के अवसर पर, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज नई दिल्ली में अमृतसर के जलियांवाला बाग की पवित्र मिट्टी से युक्त 'कलश' को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सौंपा। श्री पटेल द्वारा 5 नवंबर को पवित्र मिट्टी लाई गयी थी, जब उन्होंने ऐतिहासिक जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक का दौरा किया था।कलश सौंपने के बाद, श्री पटेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कदम के पीछे के दृष्टिकोण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि 'कलश' को राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली में रखा जाएगा, जिसे आम जनता देख सकेगी। उन्होंने कहा कि यह भारत के युवाओं को प्रेरित करेगा कि उनके पूर्वजों ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि यह महज सामान्य मिट्टी नहीं है, यह दुनिया के सबसे बड़े बलिदानों का हिस्सा है और हम उनके बलिदानों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ियों को इस पवित्र मिट्टी के माध्यम से उनकी वीरता और देशभक्ति के बारे में पता चलेगा।श्री पटेल ने मीडिया को संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की 100 दिनों की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने ताजमहल में बेबी फीडिंग रूम स्थापित किया है और महिला पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए देश के सभी प्रतिष्ठित स्थलों में इस तरह के बेबी फीडिंग रूम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि संस्कृति मंत्रालय कुछ महत्वपूर्ण भारतीय स्मारकों में विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए विदेशी भाषाओं में साइन बोर्ड लगा रहा है। उन्होंने कहा कि हम उन शीर्ष तीन देशों को यह सुविधा प्रदान कर रहे हैं, जहां से 1 लाख से अधिक पर्यटक ऐसे स्थलों का दौरा करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधा कल से मध्य प्रदेश के सांची में शुरू होगी, जहां बौद्ध तीर्थयात्री विभिन्न देशों से विशेष रूप से श्रीलंका और दक्षिण कोरिया से आते हैं।केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि ई-वीजा शुल्क में कमी और होटल के कमरों पर जीएसटी दरों में कमी के कारण, अधिक पर्यटक भारत आ रहे हैं। उन्होंने मीडिया को यह भी बताया कि हमारी सरकार ने आम जनता के लिए 137 चोटियों को खोला है और इसके बगल में सियाचिन ग्लेशियर को भी जनता के लिए खोला गया है। श्री पटेल ने कहा कि भारत 2019 में विश्व यात्रा और पर्यटन सूचकांक में 40वें से बढ़ कर 34वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी पर्यटन के अनुकूल नीतियों के बल पर हम निकट भविष्य में शीर्ष 10वें स्थान पर होंगे।

 

Tags: Narendra Modi , Prahlad Singh Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD