Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिल गेट्स ने डॉ. हर्ष वर्धन से मुलाकात की

स्वास्थ्य मंत्रालय और बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बीच सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Nov 2019

Last updated on: Nov 18, 2019, 00:00 IST

बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स ने आज नई दिल्ली में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन से मुलाकात की।दोनों की उपस्थिति में स्वास्थ्य मंत्रालय एवं गेट्स फाउंडेशन के बीच एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य) श्री लव अग्रवाल और गेट्स फाउंडेशन की ओर से कंट्री कार्यालय निदेशक श्री हरि मेनन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।बैठक में आयुष्मान भारत में लोगों को सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपायों तथा वेलनेस केन्द्रों और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से आयुष्मान भारत की ओर से किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से मातृ एवं बाल मृत्यु दर घटाने, पूर्ण टीकाकरण अभियान का विस्तार करने तथा नेशनल डिजिटल ब्लू प्रिंट फ्रेमवर्क के तहत टीबी जैसे रोगों को नियंत्रित करने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा, “हमारे भविष्य द्रष्टा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2022 तक एक नए भारत के निर्माण की परिकल्पना की है, जिसमें सभी के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। हमारे प्रयास और पहल इसी दिशा में हैं।”गेट्स फाउंडेशन के साथ सहयोग समझौते पर डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, “लंबे समय से गेट्स फाउंडेशन के साथ हमारा जुड़ाव काफी फलदायी रहा है। फिर चाहे वो पोलियो उन्मूलन के लिए रहा हो या फिर टीकाकरण अभियान का दायरा बढ़ाने से संबंधित रहा हो।” डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम देश में गुणवत्ता युक्त तथा प्रभावी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के माध्यम से सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए मिलकर काम करें।हम उन नवीन दृष्टिकोणों को अपनाने का महत्व पहचानते हैं जो न केवल स्वास्थ्य प्रणाली की कमियों को दूर करने मददगार होंगे, बल्कि अब तक हासिल उपलब्धियों के आधार पर एक सशक्त स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण करेंगे। 

उन्होंने कहा कि गेट्स फाउंडेशन के साथ सहयोंग समझौता दोनों के लिए लाभकारी होगा। इससे हम अपनी स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने में गेट्स फाउंडेशन की विशेषज्ञता का लाभ उठा सकेंगे।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की गई पहल का समर्थन करते हुए, श्री बिल गेट्स ने कहा, “स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस देश में प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों पर ध्यान देते हुए महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण को अपनाया है। हमारा फाउंडेशन उस लक्ष्य का समर्थन करता है और हम इसे हासिल करने के लिए भारत के साथ साझेदारी करना चाहते हैं। इसीलिए आज हम इस सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करके बहुत खुश हैं।सहयोग समझौते के तहत गेट्स फाउंडेशन सरकार के साथ मिलकर काम करते हुए नवाचार, सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रदर्शन प्रबंधन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देगा और अपने अन्य भागीदारों के माध्यम से तकनीकी, प्रबंधन और कार्यक्रम डिजाइन के क्षेत्र में मदद प्रदान करेगा। गेट्स फाउंडेशन मातृ और बाल मृत्यु दर को कम करने, पोषण सेवाओं में सुधार और टीकाकरण पहुंच बढ़ाने जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य पहलुओं को मजबूत करने की दिशा में मंत्रालय के काम का समर्थन करेगा। युवा महिलाओं के बीच परिवार नियोजन के उपायों की पहुंच बढ़ाने और चुनिंदा संक्रामक रोगों (तपेदिक, आंतों की बीमारी, लिम्फैटिक फाइलेरियासिस) के बोझ को कम करने के प्रयास किए जाएंगे। काम में बजट के उपयोग, प्रबंधन और स्वास्थ्य के लिए मानव संसाधनों के कौशल पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपूर्ति श्रृंखलाओं और निगरानी प्रणालियों को मजबूत करना भी शामिल होगा, जो अंततः संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली को प्रभावित करेगा।बैठक में श्री हर्ष वर्धन सहित मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bill Gates , Harsh Vardhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD