Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ट्विटर को एक 'बदतर' प्लेटफॉर्म बना सकते हैं मस्क: बिल गेट्स

Twitter, San Francisco, World News, Social Media, Tweets, Twitter accounts, Elon Musk, Bill Gates
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को , 06 May 2022

Last updated on: May 06, 2022, 00:00 IST

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और अरबपति कारोबारी बिल गेट्स ने कहा है कि टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क का व्यावसायिक तौर पर ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है, मगर वह ट्विटर को एक 'बदतर' प्लेटफॉर्म बना सकते हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, गेट्स ने मस्क की ओर से ट्विटर के 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण सौदे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मस्क 'वास्तव में इसे और भी 'बदतर' (खराब) कर सकते हैं'। वॉल स्ट्रीट जर्नल के सीईओ शिखर सम्मेलन में बोलते हुए गेट्स ने यह टिप्पणी की। हालांकि 'बदतर' से उनका क्या मतलब था, उन्होंने इसे ठीक से परिभाषित नहीं किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मस्क सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर गलत सूचना और वैक्सीन संदेह के तेजी से प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं? बता दें कि एलन मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण के दौरान कहा था कि यह प्लेटफॉर्म लोगों के लिए अपनी बात को खुलकर कहने का एक सार्वजनिक मंच है। वह ट्विटर पर आपत्तिजनक सामग्री के नाम पर कंटेंट को ब्लॉक किए जाने को खुलकर बोलने या अभिव्यक्ति (फ्री स्पीच) की राह का रोड़ा मानते हैं। उन्होंने कई मौकों पर कहा है कि वे सेंसरशिप से दूरी बनाना चाहते हैं और एक मुक्त भाषण को बढ़ावा देना चाहते हैं और इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण किया है।

 इस पर गेट्स ने सवाल उठाते हुए कहा कि मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खरीदने के पीछे जो फ्री स्पीच की दलील दे रहे हैं क्या वो तर्कसंगत है? गेट्स ने कहा कि कोरोना काल के दौरान मस्क ने कई बार गलत जानकारी ट्विटर पर साझा की थी और अगर मस्क फ्री स्पीच के नाम पर किसी को कुछ भी कहने की छूट देते हैं तो यह सही नहीं होगा। यही नहीं, मस्क ने कोरोना काल के दौरान कई बार वैक्सीन को लेकर भी सवाल उठाए थे, जिसे गेट्स ने गलता माना है। मस्क की ओर से वैक्सीन को लेकर कथित भ्रमित पोस्ट को लेकर गेट्स ने कहा, "क्या यह उन चीजों में से एक है, जो उन्हें लगता है कि इसे फैलाना चाहिए?"गेट्स ने यह भी कहा कि वह मस्क की कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के 'माइंड-ब्लोइंग' यानी शानदार प्रदर्शन को ट्विटर के साथ दोहराने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। यानी गेट्स का साफ तौर पर मानना है कि मस्क जितने कामयाब अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और अंतरिक्ष के अभियान में लगी स्पेशल रॉकेट बनाने वाली स्पेसएक्स में रहे हैं, वह उसी कामयाबी को ट्विटर के साथ जारी नहीं रख पाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के हफ्तों में मस्क के साथ गेट्स के संबंधों पर जनता का खास तौर पर ध्यान गया है, क्योंकि मस्क ने हाल ही में गेट्स की एक तस्वीर ट्वीट की थी और उनका मजाक बनाया था। यही नहीं, मस्क ने उन पर टेस्ला के स्टॉक को कम करने का आरोप भी लगाया था। बुधवार को, गेट्स ने कहा कि मस्क का ट्वीट 'मुझे परेशान नहीं करता'। इसके अलावा उन्होंने यह कहने से इनकार कर दिया कि उन्होंने टेस्ला के खिलाफ दांव लगाया है। गेट्स ने कहा, "यह संभव है कि स्टॉक नीचे चला गया और जिसने भी स्टॉक को कम किया, उसने पैसा कमाया, मुझे नहीं पता।"

 

Tags: Twitter , San Francisco , World News , Social Media , Tweets , Twitter accounts , Elon Musk , Bill Gates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD