Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 39वें आईआईटीएफ में “हुनर हाट” का उद्घाटन किया

उस्ताद दस्तकारों और शिल्पकारों के लिए "हुनर हाट" सशक्तिकरण एक्सचेंज साबित हुए हैं, पिछले तीन वर्षों में 2.5 लाख से अधिक ने रोजगार के अवसर प्रदान किए : श्री नकवी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 15 Nov 2019

Last updated on: Nov 15, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय बाजार की जरूरत के अनुसार उस्ताद दस्तकारों की स्वदेशी प्रतिभाओं को प्रशिक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए अगले पांच वर्षों में देश के हर राज्य में "हुनर केंद्र" स्थापित करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। अल्पसंख्यक कार्य के मंत्रालय ने मोदी सरकार -2 के पहले 100 दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में 100 “हुनर केंद्र” को मंजूरी दी है। “हुनर केंद्र” में आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार उस्ताद दस्तकारों, शिल्पकारों और पारंपरिक व्यंजन विशेषज्ञों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।श्री नकवी 14 से 27 नवंबर, 2019 तक प्रगति मैदान में चलने वाले 39वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में “हुनर हाट” का उद्घाटन कर रहे थे। श्री नकवी ने कहा कि "हुनर हाट" देश भर के पारंपरिक उस्ताद दस्तकारों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए "केंद्र" बन गया है। इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य के राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू; अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव श्री प्रमोद कुमार दास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि जहां एक ओर देश के विभिन्न स्थानों पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे “हुनर हाट” में लाखों लोग आते हैं और दस्तकारों को प्रोत्साहित करते हैं, वहीं दूसरी ओर उत्पादों का करोड़ों रुपये का व्यवसाय होता है। इन उत्पादों को उस्ताद दस्तकार और शिल्पकार तैयार करते हैं।श्री नकवी ने कहा कि 2019 और 2020 में आयोजित होने वाले सभी “हुनर हाट” “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की थीम पर आधारित होंगे। अगला "हुनर हाट" 20 से 31 दिसंबर, 2019 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

श्री नकवी ने कहा कि “हुनर हाट” उस्ताद दस्तकारों और शिल्पकारों के लिए “सशक्तिकरण एक्सचेंज” साबित हुआ है। पिछले 3 वर्षों में 2 लाख 50 हजार से अधिक उस्ताद दस्तकारों, शिल्पकारों और व्यंजन विशेषज्ञों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिला कारीगर शामिल हैं। मोदी सरकार अगले 5 वर्षों में "हुनर हाट" के माध्यम से लाखों दस्तकारों, शिल्पकारों और पारंपरिक व्यंजन विशेषज्ञों को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करेगी।प्रगति मैदान में इस "हुनर हाट" में, दस्तकारों को हस्तशिल्प और हथकरघा के काम जैसे बटिक, बाघ प्रिंट, बंधेज, बाड़मेर ऐप्टिल, बेंत और बांस, कालीन, चंदेरी, चिकनकारी, कॉपर बेल उत्पाद, ढाकाई सिल्क, के बहुत ही शानदार नमूने दिखाए जा रहे हैं। इसमें गोल्डन ग्रास, हैंडलूम एंड होम फर्निशिंग आंध्र प्रदेश, यूपी, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों के उत्पाद रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त हुनर हाट में आकर्षक लकड़ी का ढोकरा क्राफ्ट (झारखंड), शिबोरी (गुजरात), ढकाई सिल्क (पश्चिम बंगाल) और ब्लैक मेटल आर्ट (छत्तीसगढ़) है। इन वस्तुओं को पहली बार "हुनर हाट" में लाया गया है। इसके अलावा, इन उस्ताद दस्तकारों और कारीगरों से  जुड़े लगभग 100 लोग भी रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहे हैं। यह "हुनर हाट" प्रगति मैदान के हॉल नंबर 7 सी में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के सभी राज्यों की महिला कारीगरों सहित उस्ताद दस्तकार और शिल्पकार भाग ले रहे हैं।आने वाले दिनों में, "हुनर हाट" गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, अहमदाबाद, देहरादून, पटना, इंदौर, भोपाल, नागपुर, रायपुर, हैदराबाद, पुदुचेरी, चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू, शिमला, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, रांची, भुवनेश्वर, अजमेर और अन्य स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

 

 

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi , Kiren Rijiju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD