Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मोदी सरकार के 12 वर्षों में संसद ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले : किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 15:24 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस दौरान कई ऐतिहासिक काम हुए हैं। लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहना एक अलग बात है, लेकिन संसद के जरिए जो कदम उठाए गए, उन्हें जानना भी जरूरी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि 12 वर्षों में संसद ने कई क्रांतिकारी फैसले लिए हैं।

आजादी के बाद पुरानी संसद जर्जर हो गई थी। कई लोकसभा अध्यक्षों की ओर से नए संसद भवन के निर्माण का आग्रह किया गया था, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के सबसे खूबसूरत संसद भवनों में से एक का निर्माण कराया, जो एक ऐतिहासिक क्षण था। नए संसद भवन में पहला विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में पारित किया गया।

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 भारत के संविधान पर एक काला दाग था, जो जम्मू-कश्मीर को देश से अलग करता था। इसे हटाया गया। ऐतिहासिक जीएसटी विधेयक पारित हुआ और "एक देश, एक टैक्स" की व्यवस्था लागू की गई। कोरोना काल में भी संसद की कार्यवाही जारी रही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1,725 पुराने कानून, जिनकी अब जरूरत नहीं थी, उन्हें समाप्त किया गया।

पिछड़े वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए और उनसे जुड़े कानून बनाए गए। आरक्षण और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर भी कानून बनाए गए। सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पारित किया गया। 2017 में महिलाओं की मातृत्व अवकाश (मेटरनिटी लीव) अवधि बढ़ाई गई। चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) में सुधार किए गए। आधार अधिनियम लागू किया गया।

उन्होंने कहा कि आम लोगों को परेशान करने वाले कई कानून थे, जिनमें कुछ अंग्रेजों के समय के थे और कुछ आजादी के बाद बनाए गए थे। ऐसे कानूनों को खत्म किया गया। जन विश्वास विधेयक भी पारित किया गया। उन्होंने बताया कि तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किए गए।

शांति अधिनियम भी पारित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन से संबंधित पहल शुरू की गई। संसद पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है, जहां ऑनलाइन सवाल और नोटिस तुरंत दिए जा सकते हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विधानसभाओं को भी डिजिटल किया जा रहा है। लोकतंत्र को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा योगदान रहा है। उनके कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं और उनके कार्यकाल को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD