Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

प्रहलाद सिंह पटेल ने जर्मन संघीय संस्कृति आयुक्त मोनिका ग्रूटर्स के साथ शिष्‍टमंडल स्तर की बैठक की

भारत और जर्मनी ने दोनों देशों के चुनिंदा संग्रहालय के बीच सहयोग के संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Nov 2019

Last updated on: Nov 01, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रहलाद सिंह पटेल ने आज नई दिल्ली में फैडरल चांसलर की राज्‍य मंत्री, संस्कृति तथा मीडिया की संघीय सरकार आयुक्‍त, सुश्री मोनिका ग्रूटर्स के नेतृत्व में जर्मन शिष्‍टमंडल के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान, भारत और जर्मनी के संग्रहालयों के बीच सहयोग के संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।इस समझौता ज्ञापन में राष्‍ट्रीय संग्रहालय दिल्‍ली, राष्‍ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, भारतीय संग्रहालय कोलकाता, पेरूसियन कल्‍चरल हेरिटेज फांउडेशन स्टॉफ़ेनबर्गस्टर, बर्लिन और स्टिफ़टंग हम्बोल्ट फ़ोरम इम बर्लिनर सेलॉस, बर्लिन शामिल है।इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य पुरातात्विक मानवजातीय और कलात्‍मक ऐतिहासिक वस्तुओं और उनके ऐतिहासिक तथा समकालीन स्रोतों का भौतिक संस्कृति के अध्ययन के ढांचे के भीतर अनुसंधान करना है। अमूर्त सांस्कृतिक विरासत, बहाली और संरक्षण अध्ययन तथा शिक्षण कार्य इसमें शामिल होंगे। इस सहयोग का आधार प्रतिभागी संस्थानों के संग्रह और उनकी विशेषज्ञता है।बैठक के दौरान श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि संस्कृति की राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत और जर्मनी में शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की एक लंबी परंपरा है। इस समझौता ज्ञापन से दोनों देशों से संबंधित प्राचीन ग्रंथों का जर्मन और भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा। उदाहरण के लिए - संन्यास उपनिषद और यतिधर्म प्रकाश जैसे संस्कृत ग्रंथों का जर्मन भाषा में अनुवाद किया जा सकता है। इसी तरह गुंटर ग्रास के डाई ब्लेलेक्रोमेल, थॉमस मैन के बुडेनब्रुक्‍स और फ्रांज काफ्का के द ट्रायल का हिंदी या संस्कृत में अनुवाद किया जा सकता है।

 

Tags: Prahlad Singh Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD