Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो के द्वारा रूहानी रंग में रंगा रूपनगर

श्री गुरू नानक देव जी के जीवन फलसफे संबंधी राज्य भर में चलने वाले शो की स्पीकर पंजाब विधान सभा के.पी. राणा ने की शुरूआत

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रूपनगर , 17 Oct 2019

Last updated on: Oct 17, 2019, 00:00 IST

श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व सम्बन्धी जश्नों का यहाँ दरिया सतलुज के किनारे आधार बाँधते हुये स्पीकर पंजाब विधान सभा राणा कंवरपाल सिंह ने विशेष तौर पर डिज़ाइन किये फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो का आज देर शाम उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले के मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी भी विशेष तौर पर मौजूद थे।इस दौरान स्पीकर पंजाब विधान सभा राणा के.पी. सिंह ने बताया कि शो के दौरान श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और उदासियों को चित्रित किया गया है। राज्य के विभिन्न स्थानों पर चार महीनों तक चलने वाले इस फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो के दौरान गुरू साहिब के धार्मिक सहनशीलता और भाईचारक साझ कायम करने की शिक्षाओं संबंधी लोगों को अवगत करवाया जायेगा।गुरू साहिब की शिक्षाओं संबंधी इस प्रोग्राम की श्लाघा करते हुये स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने कहा कि मौजूदा धु्रवीकरण के माहौल में गुरू साहिब का सर्व सांझेदारी का संदेश फैलाने का यह उपयुक्त यत्न है। बहुत ही बारीकी से डिज़ाइन किया यह प्रोग्राम गुरू साहिब के जल, वायु और धरती को बचाने के सिद्धांत को भी चित्रित करता है।स्पीकर के.पी. राणा ने कहा कि गुरू साहिब द्वारा समाज की एकजुटता का दर्शाया सिद्धांत सामाजिक बुराईओं के खि़लाफ़ हमेशा मानवता का मार्गदर्शन बना रहेगा। उन्होंने सभी विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के नेताओं से अपील की कि इन धार्मिक समागमों को मिल कर मनाऐं।इस मौके पर बोलते हुये पर्यटन और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह राज्य भर में 550 साला प्रकाश पर्व समागमों की निजी तौर पर नजऱसानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही मान वाली बात है कि हमें अपने जीवन के दौरान गुरू साहिब का 550 साला प्रकाश पर्व मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।उन्होंने बताया कि रूपनगर के अलावा राज्य के 10 जिलों होशियारपुर, लुधियाना, जालंधर, गुरदासपुर, मोगा, कपूरथला, श्री अमृतसर साहिब, तरन तारन और फिऱोज़पुर में से गुजऱते ब्यास और सतलुज दरियाओं में भी फ्लोईंग लाईट एंड साउंड शो करवाए जाएंगे। 

आज रूपनगर से इस की शुरुआत की गई है और 18 अक्तूबर को भी 02 शो शाम 07.00 बजे और इसके बाद दूसरा शो 08.15 बजे होंगे।उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर लोधी में 1 नवंबर से 12 नवंबर तक श्री गुरू नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित मुख्य समागम करवाए जाएंगे और 4 नवंबर से समागम के आखिऱी दिन 12 नवंबर तक लगातार 9 दिन विशाल लाईट एंड साउंड शो गुरू साहिब के जीवन वृतांत पर रौशनी डालेगा। इसी तरह 19 और 20 अक्तूबर को जि़ला होशियापुर के गाँव टेरकियाना नज़दीक ब्यास दरिया में, 23 और 24 अक्तूबर को जि़ला लुधियाना के गाँव तलवंडी के नज़दीक सतलुज दरिया में, 30 और 31 अक्तूबर को जि़ला जालंधर के गाँव डगारा के नज़दीक सतलुज दरिया में, 1 और 2 नवंबर जि़ला गुरदासपुर के गाँव किशनपुर के नज़दीक ब्यास दरिया में, 3 और 4 नवंबर को जि़ला मोगा के गाँव चक्क बाहमणिया के नज़दीक सतलुज दरिया में, 5 और 6 नवंबर को जि़ला गुरदासपुर के कस्बा श्री हरगोबिन्दपुर के नज़दीक ब्यास दरिया में, 7 और 8 नवंबर को जि़ला जालंधर के गाँव इसमाईलपुर के नज़दीक सतलुज दरिया में, 10 और 11 नवंबर को जि़ला कपूरथला के गाँव मुंड कुल्ला के नज़दीक ब्यास दरिया में, 14, 15 और 16 नवंबर को जि़ला अमृतसर के गाँव बुढ्ढा थेह के नज़दीक ब्यास दरिया में, 18 और 19 नवंबर को चंडीगढ़ की सुखना झील में, 22 और 23 नवंबर को जि़ला तरन तारन के गाँव गगड़ेवाल और 26 और 27 नवंबर को गाँव धून्दा के नज़दीक ब्यास दरिया में और 29 और 30 नवंबर को जि़ला फिऱोज़पुर में सतलुज दरिया की हुसैनीवाला झील में फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो करवाए जाएंगे।इस मौके पर जि़ला विधायक श्री अमरजीत सिंह सन्दोआ,श्री गुरकिरत कृपाल सिंह विशेष प्रमुख सचिव /मुख्यमंत्री और सचिव सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, डिप्टी कमिशनर रूपनगर डा. सुमित कुमार जारंगल, सीनियर पुलिस कप्तान श्री स्वप्न शर्मा डिप्टी कमिशनर(डी) श्री अमरदीप सिंह गुजराल, श्रीमती हरजोत कौर एस.डी.एम.,श्री सुखविन्दर सिंह विसकी चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट, डा. आर.एस.परमार, अमरजीत सिंह सैनी, अशोक बाही पूर्व प्रधान नगर कौंसिल, ज़ैलदार सतविन्दर सिंह चैडिय़ां, श्री रमेश गोयल, श्री पोमी सोनी, श्री जगदीश काझला, श्री राम सिंह सैनी, श्री राजेशवर लाली, श्री करनैल सिंह जोली, श्री बोबी चौहान, श्री राजेश सहगल, श्री संजे वर्मा, श्री मिंटू सराफ, श्री आर.एन.मोदगिल, सतीन्द्र नागी समेत कई मशहूर शख्सियतों और इलाके से बड़ी संख्या में संगत पहुंची हुई थी।

 

Tags: Rana Kanwarpal Singh , Charanjit Singh Channi , 550th Prakash Purab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD