Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

देश की उन्नति व विकास के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी : सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

फिरोजपुर , 27 Feb 2014

Last updated on: Feb 27, 2014, 00:00 IST

देश की उन्नति व विकास के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी है। कांग्रेस द्वारा किये गये अरबों रूपये के घोटालो कारण देश का नाम पूरी दुनिया में बदनाम हुआ हैं। पंजाब व देश के भले के लिए केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता अधीन एन डी ए की सरकार की स्थापना के लिए समूह पंजाबियों और देश वासियों को मिलकर प्रयास करना चाहिए यह अपील उपमुख्यमंत्री पंजाब स. सुखबीर सिंह बादल ने आज फिरोजपुर जिले के कस्बा मल्लंवाला, ममदोट और गुरू हर सहाय में विभिंन स्थानों पर विकास कार्यो के नींव पत्थर रखने के मोके पर बड़े जनतक समूह को संबोधन करते हुये की।

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने फिरोजपुर जिले में नगर पंचायत मल्लांवाला में 33.50 करोड़ की लागत से 100 प्रतिशत सीवरेज और वाटर ट्रीटमैंट प्लांट, नगर पंचायत ममदोट में 24.17 करोड़ की लागत से 100 प्रतिशत सीवरेज और वाटर ट्रीटमैंट प्लांट और नगर कौसिंल गुरू हर सहाय में 29.93 करोड़ की लागत से होने वाले 100 प्रतिशत सीवरेज और वाटर ट्रीटमैंट प्लांट का नीवं पत्थर रखा। उन्होने कहा कि इन प्रोजैक्टों के पूरा होने से इन कस्बों /शहरों में सीवरेज की समस्या पक्के तौर पर हल हो जाएगी।बादल ने कहा कि आज देश में किसान , व्यापारी, गरीब मजदूर प्रत्येक वर्ग केन्द्र की असफल नीतियों से तंग आ चुका है दूसरी तरफ पंजाब सरकार द्वारा पिछले सात वर्षो से लगातार विकास का मार्ग शुरू किया हैं। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लगातार किसानों को निशुल्क बिजली दी जा रही हे। वही नई आटा दाल योजना तहत अब लाभपात्रियों को एक रूपये किलो आटा मिलेगा।लोगों के एकत्र को पंजाब की अकाली भाजपा सरकार द्वारा करवाए राज्य के विकास और केन्द्र सरकार द्वारा किये देश के विनाश का अंतर बताते हुये स. सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के सूझबान वोटरों को आग्रह किया कि वह पंजाब की 13 की 13 विधान सभा सीटें जीतकर एनडीए सरकार के गठन में सहयोग करें और जब केन्द्र में एनडीए सरकार बन गई तो पंजाब के विकास के लिए ग्रांटों की कोई कमी नही रहेगी।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि  राज्य की अकाली भाजपा गठबंधन सरकार ने राज्य के गरीब,किसान,व्यापारी,नौकरी पेशा आदि के कल्याण के लिए बड़ी योजनाए शुरू की हैं उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को विशेष लाभ देने के लिए एक रूपये किलो आटा और बीस किलो दाल देने की योजना शुरू की है जिसके तहत राज्य के 31.5 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि राज्य की अकाली भाजपा सरकार देश की पहली ऐसी राज्य सरकार है जिसने गरीब वर्ग के लिए यह योजना शुरू की है इस योजना तहत राज्य के गरीब परिवारों को इस योजना अधीन लाया गया है और लाभपात्री परिवारों की संख्या 31.5 लाख हो गई है उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों को बडी राहत देकर लघु किसानों को एक लाख बिजली कुनेैक्षन किये गये है जिससे किसानों को कृषि की सिंचाई के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी।

 

Tags: sukhbir , sukhbir singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD