भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने राज्यपाल सत्य पाल मलिक से मुलाकात की
5 Dariya News
5 Dariya News
श्रीनगर , 11 Oct 2019
Last updated on: Oct 11, 2019, 00:00 IST
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल सत्य पाल मलिक से मुलाकात की।राज्यपाल और विजयवर्गीय ने जन कल्याण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के बारे में चर्चा की।राज्यपाल ने नीरज याग्निक, जो विजयवर्गीय के साथ थे, की, “सुरक्षित भारत फिट भारत” के संदेश को एक एकल साइकिल सवारी, 13 अक्टूबर, 2019 को लाल चौक, श्रीनगर से शुरू होगी और कन्या कुमारी पर समाप्त होगी, के माध्यम से फैलाने की अपनी पहल के लिए सराहना की। उन्होंने याज्ञिक को उनके प्रयास में सफलता की कामना की।