Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी

 

शिक्षा क्षेत्र को भी पुनरूद्धार के लिए वित्तिय पैकेज की आवश्यकता है: पुक्का

पुकका का प्रतिनिधिमण्डल वित्त मंत्री, अनुराग ठाकुर से नई दिल्ली में मिला

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Sep 2019

पंजाब अनएडिड कॉलेजिस एसोसिएशन (पुक्का) का प्रतिनिधिमण्डल अध्यक्ष, डॉ अंशु कटारिया के नेतृत्व में श्री अनुराग सिंह ठाकुर, यूनियन मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर फाईनेंस एण्ड कोरपोरेट अफेयर्स से नई दिल्ली में मिला।डॉ अंशु कटारिया ने अनुराग ठाकुर को देश के छोटे अनएडिड कॉलेजिस के सामने आ रही वित्तिय समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। कटारिया ने आगे कहा कि यदि लंबित छात्रवृति का जल्द ही संवितरण ना किया गया तो कॉलेजिस के सामने बहुत बडी वित्तिय समस्या खडी हो जाएगी और उनका बने रहना मुश्किल हो जाएगा। कटारिया ने कहा कि यद्यपि शिक्षा क्षेत्र सरकार की प्रमुख ज़िम्मेदारी है और देश में शैक्षणिक संस्थानों पर सरकार द्वारा करोडों रूपये निवेश किए गए हैं, लेकिन अभी भी 90' शिक्षा निजी क्षेत्रों के अधीन है। सरकार इन संस्थानों के सामने आर रही समस्याओं का समाधान नही कर रही है जिसके परिणामस्वरूप यह संस्थान बंद होने की कगार पर है। कटारिया ने कहा कि इस क्षेत्र में नए सुधारों की आवश्यकता है।श्री अमित शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुक्का ने कहा कि एससी और एसटी के लिए केंद्र प्रायोजित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के संवितरण में 3 से अधिक वर्ष की देरी है, जबकि 3 महीने तक अपनी बैंक ऋण बकाया राशि का भुगतान नही करने पर अनएडिड कॉलेजों को एनपीए घोषित कर दिया जाता है और उस कॉलेज और ट्रस्ट के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर देते है।शर्मा ने आगे कहा कि ऑटो उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, फार्मा उद्योग की तर्ज पर, शिक्षा क्षेत्र को भी उत्थान के लिए सरकार की बूस्टर खुराक की आवश्यकता है।

 

Tags: Anurag Thakur , Aryan College , PUCA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD