Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जैविक दवाओं और दुकानों की तलाश के लिए मोबाइल एप्‍लीकेशन ‘जन औषधि सुगम’ की शुरुआत

जन औषधि सुविधा सेनेटरी नैपकीन अब 1 रुपये प्रति पैड की दर से उपलब्‍ध होगा

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Aug 2019

Last updated on: Aug 27, 2019, 00:00 IST

रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने आज नई दिल्‍ली में मोबाइल एप्‍लीकेशन ‘जन औषधि सुगम’ की शुरुआत की और उन्‍होंने घोषणा की कि अब जन औषधि सुविधा ऑक्‍सो-बायोडीग्रेडेबल सेनेटरी नैपकीन 1 रुपये प्रति पैड की दर से उपलब्‍ध होंगे। इस अवसर पर नौवहन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) तथा रसायन एवं उर्वरक राज्‍य मंत्री श्री मनसुखलाल मांडविया भी उपस्थित थे।जन औषधि सुविधा ऑक्‍सो-बायोडीग्रेडेबल सेनेटरी नैपकीन की घोषणा करते हुए कहा कि इस सबंध में 1 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा दिया गया आश्‍वासन अब पूरा हो गया है। उन्‍होंने कहा कि ‘जन औषधि सुगम’ से लोगों को जैविक दवाओं और जन औषधि दुकानों की तलाश करने में सुविधा होगी।रसायन एवं उर्वरक राज्‍य मंत्री श्री मनसुखलाल मांडविया ने कहा कि बेहतर सेनेटरी नैपकीन के अभाव के कारण 28 मिलियन लड़कियां बीच में पढ़ाई छोड़ देती हैं, क्‍योंकि नैपकीन पैड उन्‍हें उचित दाम पर नहीं मिल पाता। उन्‍होंने कहा कि औषधि विभाग देश भर में फैले प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्‍द्रों के नेटवर्क के जरिए सभी नागरिकों को सस्‍ती दरों पर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कदम से गरीबों के दवा खर्च में पर्याप्‍त कमी आई है।भारत सरकार ने 4 जून, 2018 को विश्‍व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्‍या पर ढाई रुपये प्रति पैड की दर से ‘जन औषधि सुविधा ऑक्‍सो-बायोडीग्रेडेबल सेनेटरी नैपकीन’ की शुरुआत की थी। जन औषधि सुविधा की विशेष बात यह है कि जब यह इस्‍तेमाल के बाद ऑक्‍सीजन के संपर्क में आता है तो यह पैड बायोडीग्रेडेबल हो जाता है। 31 अगस्‍त, 2019 तक प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्‍द्रों ने 1.30 करोड़ से अधिक पैडों की बिक्री की।

भारत की महिलाओं को सस्‍ती दरों पर सेनेटरी पैड उपलब्‍ध कराने और उन्‍हें सुगम बनाने के लिए सरकार ने अब तय किया है कि इन पैडों को 1 रुपये प्रति पैड की दर से उपलब्‍ध कराया जाएगा, जैसा ‘लोकसभा चुनाव-2019’ के पहले प्रधानमंत्री ने वादा किया था।बाजार में सेनेटरी पैडों की सस्‍ती दरों पर उपलब्‍धता न होने के कारण देश की कई महिलाएं माहवारी के दौरान अस्‍वस्‍थ तरीके अपनाती हैं। इस संबंध में महिलाओं के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह एक महत्‍वपूर्ण कदम है। इससे देश की वंचित महिलाओं के लिए ‘स्‍वच्‍छता, स्‍वास्‍थ्‍य और सुविधा’ सुनिश्चित होगी।औषधि विभाग द्वारा उठाए गए इस कदम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के सबके लिए ‘सस्‍ती और बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा’ दृष्टिकोण को हासिल करना सुनिश्चित हो जाएगा। इस कदम के जरिए प्रधानमंत्री का ‘स्‍वच्‍छ भारत, हरित भारत’ का सपना भी पूरा होगा, क्‍योंकि ये पैड ऑक्‍सो-बायोडीग्रेडेबल तथा पर्यावरण अनुकूल हैं। जन औषधि सुविधा को देश भर के 5500 से अधिक प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्‍द्रों के जरिए बिक्री के लिए उपलब्‍ध कराया जा रहा है।‘जन औषधि सु‍गम’ मोबाइल एप्‍लीकेशन में नजदीक के जन औषधि केन्‍द्रों, गूगल मैप के जरिए उन केन्‍द्रों तक पहुंचने का मार्ग, जन औषधि जैविक दवाओं का पता लगाने, दवाओं के मूल्‍य के आधार पर जैविक तथा ब्रांडेंड दवाओं की तुलना, खर्च में होने वाली बचत की जानकारी मिलेगी। यह मोबाइल एप्‍लीकेशन एंड्राइड और आईओएस प्‍लेटफॉर्मों पर उपलब्‍ध है। इन्‍हें गूगल प्‍ले स्‍टोर और एप्‍पल स्‍टोर से नि:शुल्‍क डाउनलोड किया जा सकता है।

 

Tags: DV Sadananda Gowda , Mansukh Mandaviya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD