Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

फिरोजपुर के 1.77 लाख परिवारों के 9 लाख लोगों को मिलेगा सरबत सेहत बीमा योजना का लाभ

विधायक, डिवीजनल कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर ने सिविल अस्पताल में संयुक्त रूप से किया स्कीम को लांच

Listen to this article

5 Dariya News

फिरोजपुर , 20 Aug 2019

Last updated on: Aug 20, 2019, 00:00 IST

आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना की लांचिंग मंगलवार को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में विधायक परमिंदर सिंह पिंकी, डिवीजनल कमिश्नर सुमेर सिंह गुर्जर, डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने संयुक्त रूप से की।  विधायक श्री परमिंदर सिंह पिंकी ने बताया कि इस स्कीम के तहत फिरोजपुर जिले के 1.77 लाख परिवारों के 9 लाख से ज्यादा लोगों को 5 लाख रुपए तक की सेहत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। स्कीम के तहत शहर के कई बड़े प्राइवेट अस्पताल रजिस्टर किए गए हैं, जहां से लाभपात्री जाकर पांच लाख रुपए तक का इलाज बगैर कोई पैसा खर्च किए करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई दूसरे अस्पतालों को भी स्कीम के तहत रजिस्टर्ड करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही लगभग सभी अस्पताल इस स्कीम के तहत रजिस्टर्ड होंगे। विधायक श्री परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि कैप्टन सरकार पंजाब के लोगों को बेहतरीन स्वसाथ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके तहत सरबत बीमा योजना को लागू करने का इतना बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक ने फिरोजपुर जिले में पीजीआई के सैटेलाइट केंद्र को लाने के मुद्दे पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फिरोजपुर के लिए पीजीआई सेंटर खोलने का काम लगभग आखिरी चरण में पहुंच गया है और वह लगातार इस बारे में प्रयास कर रहे हैं। 

उन्होंने लोगों को बताया कि फिरोजपुर शहर के लिए सरकार की तरफ से 50 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। ये पैसा शहर की डवलपमेंट, सड़कों के निर्माण और सड़कों की मरम्मत के कार्यों में खर्च किया जाएगा। बारिश की वजह से काम रुका हुआ था लेकिन जल्द ही नई सड़कों का काम शहर में शुरू किया जाएगा।डिवीजनल कमिश्नर श्री सुमेर सिंह गुर्जर ने बताया कि यह स्कीम लोगों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब के 42 लाख परिवारों को इस स्कीम के तहत कवर किया जाएगा, जिसका लाभ जन-जन तक पहुंचेगा।डिप्टी कमिश्नर श्री चंद्र गैंद ने कहा कि इस स्कीम के तहत आटा-दाल स्कीम के लाभपात्री, आबकारी व कराधान विभाग के पास रजिस्टर्ड हो चुके छोटे कारोबारी और कंस्ट्रक्शन वर्कर उठा सकेंगे। इसके अलावा पंजाब सरकार ने मान्यता प्राप्त और यैलो कार्ड होल्डर पत्रकारों को भी इस स्कीम का लाभ दे दिया है, जिससे इस स्कीम का लाभ हर वर्ग को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ 30 रुपए की फीस चुकाकर कोई भी लाभपात्री अपना हेल्थ कार्ड किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर से बनवा सकता है। उन्होंने कहा कि कई बड़े अस्पतालों ने भी इस स्कीम के तहत रजिस्टर्ड होने का रुझान व्यक्त किया है, जिसके तहत कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही जिले के सभी प्राइवेट अस्पताल इस स्कीम के तहत आ जाएंगे ताकि लोगों को और बेहतर सेहत सुविधाएं मिल सकें।

 

Tags: Parminder Singh Pinky

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD