Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

धोखाधड़ी करने वाले विदेशी दूल्हों पर नकेल कसने के लिए भारत सरकार जल्द ला रही है कानून - मनीषा गुलाटी

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jul 2019

Last updated on: Jul 25, 2019, 00:00 IST

पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने आज यहाँ प्रैस कान्फ्ऱेंस को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही एक ऐसा कानून लेकर आने वाली है, जिससे विदेशी दूल्हों द्वारा भारतीय लड़कियों के साथ किये जाते धोखे पर नकेल कसी जा सकेगी।उन्होंने बताया कि बीते कल उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात की थी, जिसके दौरान विदेशी दूल्हों द्वारा लड़कियों के साथ की जाती धोखाधड़ी के मामले पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके दौरान प्रधानमंत्री जी ने बताया कि इस तरह के मामले न केवल पंजाब में से बल्कि देश के अन्य राज्यों में से भी सामने आ रहे हैं और केंद्र सरकार इस सम्बन्धी नीति तैयार कर रही है, जिसको जल्द ही लागू कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि इस नीति को लागू करने के लिए कानून में किसी किस्म की फेरबदल करने की भी ज़रूरत पड़ी तो वह भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि विदेशों में भगौड़े होकर छिपे हुए दूल्हों को देश वापस लाने के लिए यदि विदेशी सरकारों के साथ बात भी करने की ज़रूरत पड़ी तो वह भी की जायेगी।श्रीमती गुलाटी ने बताया कि मीडिया के द्वारा पता लगा है कि पंजाब राज्य की पढ़ी लिखी, डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य उच्च योग्यता प्राप्त लड़कियाँ विदेशी दूल्हों के धोखाधड़ी के कारण धक्के खाने को मजबूर हैं।पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि पंजाब राज्य में कुछ अधिकारी आयोग के हुक्मों पर ध्यान नहीं देते, परंतु भविष्य में ऐसा करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा और कानून के अनुसार आयोग के हुक्मों की अवज्ञा करने वालों के खि़लाफ़ कानून के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। 

 

Tags: Manisha Gulati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD